जासूसी मामला: व्हाट्सऐप, फेसबुक पर एफआईआर और एनआईए जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप जासूसी मामले में आरएसएएस के पूर्व विचारक केएन गोविंदाचार्य में याचिका दाखिल कर जांच की मांग की है। याचिका में केएन गोविंदाचार्य ने आईटी एक्ट के तहत वॉट्सऐप, फेसबुक और एनएसओ के खिलाफ एफआईआर करने और मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

plea filed in Supreme Court seeking NIA investigation against Facebook WhatsApp NSO Group for violating right to privacy of Indians

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि केंद्र सरकार को आदेश दिया जाए कि वो तुरंत पीगासस या अन्य किसी एप्लीकेशन के जरिए सर्विलांस बंद करे। याचिका में ये भी कहा गया है कि अमेरिका सहित कई देशों में कडे़ जुर्माने और सजा का प्रावधान है लेकिन भारत में निजता के अधिकार का उल्लंघर करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में कार्रवाई जरूरी है।

राजनीतिक दल एनसीपी ने इजरायली स्पाईवेयर 'पेगासस' का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप के जरिये देश में कुछ लोगों की अवैध रूप से जासूसी कियए जाने की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की है। दूसरे विपक्षी दल भी मामले को उठा रहे हैं। कांग्रेस ने भी मामले को लेकर केंद्र सरकार की नीयत पर शक जाहिर किया है।

फेसबुक की मालिकाना हक वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने अमेरिका की एक अदालत में चल रहे केस के दौरान ये खुलासा किया कि पीगासस नाम के स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर लोगों की जासूसी की गई है। इसके बाद इस मामले को लेकर देश की सियासत में हलचल है। कई बड़े विपक्षी नेता केंद्र सरकार पर भी जासूसी करहाने के आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+