कैडिला फार्मास्युटिकल्स के 26 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अहमदाबाद का प्लांट बंद

नई दिल्ली। गुजरात में दवा कंपनी कैडिला फार्मास्युटिकल्स के मैनुफैक्चरिंग प्लांट के 26 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये प्लांट अहमदाबाद के ढोलका में है। 26 कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद प्लांट को बंद कर दिया गया है और पूरी जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कैडिला फार्मास्यूटिकल में कोरोना संक्रमण, Cadila Pharmaceuticals corona, Dholka, Ahmedabad, Gujarat, coronavirus, Cadila Pharmaceuticals, कोरोना वायरस, अहमदाबाद, गुजरात

देश में महाराष्ट्र के बाद गुजरात सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। गुजरात में अहमदाबाद बुरी तरह से इस वायरस का शिकार है। गुजरात में अब तक कोरोना वायरस के कुल 6,625 मामले हैं वहीं अकेले अहमदाबाद में 4,425 केस हैं। गुजरात में अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से सात मई से कंप्लीट लॉकडाउन किया गया है।आपातकालीन स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त तौर पर अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां मंगाई गई हैं। शहर में सिर्फ दूध और दवाइयों की दुकानें कुछ घंटे के लिए खोलने के आदेश हैं। इसके साथ ही शनिवार से सूरत में भी पूरी तरह से लॉकडाउन किया जाएगा। सूरत में कोरोना वायरस के कुल 750 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में बात करें तो यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो चुकी है और 1783 लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। देश में इस समय 35,902 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 15,267 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 38 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 38,17,382 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,64,837 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 12,98,668 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+