Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंच से बोले रेल मंत्री पीयूष गोयल- रोज सुबह जब मैं पूजा करता हूं तो कलमा पढ़ता हूं, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। करीब 56 सेकेंड का ये वीडियो 'तालीम की ताकत' नाम के एक कार्यक्रम का है। जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मंच पर हैं और वहां मौजूद लोगों संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वो रोज सुबह उठकर जब पूजा करते हैं तो साथ में कलमा भी पढ़ते हैं। यही नहीं उन्होंने 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूललल्लाह' भी कहा, जिसके बाद पूरा कार्यक्रम तालियों से गूंज उठा। वहीं, पीयूष गोयल का ये वीडियो वायरल यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं।

'तालीम की ताकत' कार्यक्रम में पीयूष गोयल

'तालीम की ताकत' कार्यक्रम में पीयूष गोयल

वीडियो देखकर पता चल रहा कि पीयूष गोयल 'तालीम की ताकत' नाम के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में जब केंद्रीय मंत्री मंच पर थे और अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान का करीब 56 सेकेंड की ये क्लिप वायरल हो रही है। क्लिप में दिख रहा कि मंच पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग बैठे हुए हैं जिनमें जफर सरेशवाला भी हैं। पीयूष गोयल अपनी बात रख रहे हैं, उन्होंने कहा, "मैंने जफर भाई की परमिशन ली है कि मैं शुरुआत कर सकूं उस वाक्य से जो हमने तब सीखा था जब हम छोटे थे। वो मेरे मन में ऐसा बैठ गया है कि रोज सुबह जब मैं पूजा करता हूं तो उसमें मैं वो वाक्य भी साथ में जोड़ता हूं- "ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूललल्लाह।"

जब पीयूष गोयल ने कहा- 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह'

यही नहीं केंद्रीय पीयूष गोयल ने आगे कहा, "और वास्तव में सभी धर्मों की जो ताकत है वो यही ताकत है कि जब हम सब अमन और शांति से एक दूसरे के साथ मिलकर चलते हैं तभी पूरे देश का निर्माण होता है, तभी ऐसा बढ़िया माहौल बनता है।" पीयूष गोयल का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर करीब 70 हजार बार देखा चुका है। वहीं करीब 899 रिट्वीट और 2800 से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किए हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'लिंचिंग रुकवा दें ये लोग तब समझेंगे की कितना प्यार है मुसलमानों से...'

सोशल मीडिया पर वायरल पीयूष गोयल के इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो रेल मंत्री को इस वीडियो पर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लिंचिंग रुकवा दें ये लोग तब समझेंगे की कितना प्यार है मुसलमानों से, ये सबसे कोई नहीं है, बोलते ये लोग कुछ है और करते ये कुछ और ही हैं"। देखिए यूजर्स के कुछ और कमेंट्स...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+