RRR को ऑस्कर मिलने पर पीयूष गोयल ने की पीएम मोदी की तारीफ, 2022 में लिए गए फैसले की दिलाई याद

पीयूष गोयल ने पीएम मोदी द्वारा आरआरआर के स्क्रिप्ट राइटर वी विजयानेंद्र को राज्यसभा में मनोनीत करने के फैसले की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इस वजह से उन्हें मनोनीत किया गया था।

पीयूष गोयल

Piyush Goyal on RRR Oscars2023: ऑस्कर 2023 में भारत को दो पुरस्कार मिला है। भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। साथ ही फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता है। ऑस्कर में दो पुरस्कार मिलने से भारत का सीना गर्व सो चौड़ा हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। पीयूष गोयल ने पीएम मोदी के उस फैसले की याद दिलाई है जो उन्होंने पिछले साल लिया था।

पीएम मोदी ने आरआरआर के स्क्रीप्ट राइटर वी विजयानेंद्र प्रसाद को पिछले साल जुलाई में राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। इसको लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने वी विजयानेंद्र को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट करके ये साबित कर दिया था कि वो इस फिल्म को कितना अच्छा मानते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने उनकी महानता को पहचाना। वी विजयानेंद्र ने भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित किया और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

Recommended Video

      Lok Sabha में Rahul Gandhi और Gautam Adani पर BJP vs Congress, स्पीकर ने दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

      उन्होंने वर्तमान में राज्यसभा के अन्य मनोनीत सदस्यों की एक लिस्ट जारी की।
      1. भारत के महान भारतीय संगीत रचनाकारों में से एक हैं तमिलनाडु के इलैयाराजा। उन्होंने 8500 से अधिक गीतों की रचना की है।

      2. केरल की पी टी उषा, जिन्हें गोल्डन गर्ल भी कहा जाता है। कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में एथलेटिक्स में भारत के लिए कई स्वर्ण पदक जीते हैं। खेलों में उपलब्धियों के अलावा, उन्होंने कई वर्षों तक नये एथलीटों को सलाह देने का सराहनीय कार्य किया है।

      3. कर्नाटक के वीरेंद्र हेगड़े उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में बहुत काम किया है।

      4. महाराष्ट्र के डॉ. सोनल मानसिंह को भारतीय संस्कृति में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया था।

      वहीं, द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एमएम कीरावनी और एसएस राजामौली को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि भारत को गौरवान्वित करने के लिए ढेर सारी बधाई। वहीं, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के निर्देशक अर्थ स्पेक्ट्रम कार्तिकी गोंजाल्विस, फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सिनेमा का साल है।

      यह भी पढ़ें- क्या मोदी सरकार ने लगा दिया है प्याज पर प्रतिबंध? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया जवाब

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+