26/11 अटैक: पीयूष गोयल बोले- 'हिंदू टेरर' के नाम पर कांग्रेस ने देश को गुमराह किया
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया की आत्मकथा 'राकेश मारिया-लेट मी से इट नाउ' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राकेश मारिया ने आतंकी अजमल कसाब को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कसाब को एक हिंदू के तौर पर मारना चाहती थी। किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश की थी। पीयूष गोयल ने शीर्ष पुलिसकर्मी पर हमला बोलते हुए पूछा कि जब वह पुलिस आयुक्त थे, तब उन्होंने जानकारी साझा क्यों नहीं की?

पूर्व पुलिस कमिश्नर पर बीजेपी सवाल खड़े किए
पीयूष गोयल ने कहा कि, मारिया जी ने ये सब बातें अभी क्यों बोलीं, उन्हें तब ये बातें बोलनी चाहिए। इस पर एक्शन लेना चाहिए था। जब वो पुलिस कमिश्नर थे तब उन्हें ये सब बातें बोलनी चाहिए। वास्तव में सर्विस रूल्स में अगर कोई जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास है तो उनके उसके ऊपर एक्शन लेना चाहिए था। मेरे खयाल से कांग्रेस द्वारा बहुत गहरी साजिश रची गई थी।

BJP ने कांग्रेस पर लगाया हिंदू टेरर फैलाने का आरोप
गोयल ने कहा कि, उन्होंने (मारिया) चिदंबरम साहब के कहने पर हिंदू टेरर का मुद्दा खड़ा करने की कोशिश की थी। मैं कांग्रेस की निंदा करता हूं जो हिंदू टेरर के झूठे आरोपों पर देश को गुमराह करते हैं। उसका खामियाजा उन्हें 2014 में और 2019 में...देश की जनता ने उन्हें पूरी तरह से हराया। मैं समझता हूं टेरर का कोई धर्म नहीं होता। टेरेरिस्ट, टेरेरिस्ट होता है और झूठे आरोपों पर कुछ लोगों को जो फंसाने की कोशिश कांग्रेस ने की थी उसकी हमारी सरकार घोर निंदा करती है।

कसाब के पास मिले थे हिंदू आईकार्ड
बता दें कि, मारिया ने अपनी इस किताब नें लिखा कि, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने 26/11 हमले को हिंदू आतंकवाद का चोला पहनाने कोशिश की थी। उन्होंने ये भी बताया है कि कसाब के हाथ पर कलावा क्यों बांधा गया था, क्योंकि पाकिस्तानी एजेंसी उसे एक हिंदू के तौर पर साबित करना चाहती थी। इसीलिए उसे समीर दिनेश चौधरी के नाम से आईडी कार्ड दिया गया था। मारिया ने अपनी किताब में बताया है कि कसाब को जिंदा रखना उनके लिए काफी अहम हो गया था, क्योंकि मुंबई पुलिस में भी उसके लिए नफरत और गुस्सा था।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications