दिल्ली: पीएनजी के दाम में 33 पैसे का इजाफा, नई कीमतें बुधवार से होंगी लागू
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की कीमतों में प्रति यूनिट 33 पैसे बढ़ाने की घोषणा की है। यह कीमतें बुधवार, 26 जूलाई से लागू होंगी।
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की कीमतों में प्रति यूनिट 33 पैसे बढ़ाने की घोषणा की है। यह कीमतें बुधवार, 26 जूलाई से लागू होंगी। वहीं नोएडा में पीएनजी की कीमतों में 36 पैसे का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई कीमत के साथ दिल्ली में ग्राहकों को पीएनजी गैस के लिए 25.19 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे।

पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में इजाफा की वजह अभी पता नहीं चल पायी है। विभिन्न शहरों में गैस का वितरण देखने वाली कंपनियां, जैसे- इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड इस नेचुरल गैस की कीमत के आधार पर सीएनजी और घरेलू पीएनजी गैस की कीमत तय करती है। ये कंपनियां इन्हीं सीएनजी और घरेलू पीएनजी गैस को ग्राहकों को आपूर्ति करती हैं।
बता दें कि भारत सरकार ने 2014 में पीएनजी गैसों की कीमत तय करने के लिए एक नई नीति बनाई थी। इस नीति के तहत हर 6 महीने में पीएनजी गैस की कीमत में फेरबदल किया जाएगा। साथ ही कीमत तय करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गैस बाजरों में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications