टेकऑफ से ठीक पहले रोकी गई भोपाल से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट, ये था कारण

नई दिल्ली। सोमवार को भोपाल से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को अचानक आखिरी मिनट पर रोक दिया गया। दरअसल विमान के पहिए में तकनीकी खराबी के चलते इस विमान को रोका गया। इसके चलते लगभग 155 यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इंडिगो के एक अधिकारी एकता श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टी की है और बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालू हो चुके विमान में इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया जिससे यात्री घबरा गए।

Pilot of Mumbai-bound IndiGo flight aborts just before take off

अधिकारी ने बताया कि विमान में कुल 155 यात्री थे और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कुछ रिपेयर किए जाने के बाद मुंबई के लिए विमानों ने उड़ान भरी है। एक यात्री ने बताया कि प्लेन टेकऑफ से पहले काफी तेजी से रनवे पर चल रहा था तभी वह अचानक जोर की आवाज के साथ रुक गया। इससे सभी यात्री घबरा गए। घटना शाम 06.30 से 06.45 बजे की है। गौरतलब है कि इससे पहले कई बार पक्षी के विमान से टकराने की वजह से हादसे हो चुके हैं।

विमानों के साथ इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। हाल ही में नई दिल्ली से रांची जा रहे एयर एशिया के विमान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब टेकऑफ करते वक्त एक पक्षी उससे जा टकराया। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर इसके टेकऑफ को रोक दिया गया। विमान को तुरंत वापस हैंगर में लगाया गया और बारीकी से इसकी जांच की गई। सही समय पर कैप्टन की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें- उड्डयन मंत्री को नहीं पहचान पाई एयर होस्टेस, स्नैक्स के देने पड़ गए पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+