उड्डयन मंत्री को नहीं पहचान पाई एयर होस्टेस, स्नैक्स के देने पड़ गए पैसे

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने हाल ही में एयर एशिया की फ्लाइट से दिल्ली से रांची की यात्रा की। उनकी यह यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है। दरअसल जयंत सिन्हा 20 नवंबर को एयर एशिया की फ्लाइट से रांची जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने अपने लिए स्नैक्स ऑर्डर किए थे। क्रू मेंबर ने स्नैक्स तो उन्हें दे दिए लेकिन उसके एवज में उन्हें पैसे देने पड़े। उस फ्लाइट में जयंत सिन्हा की पास वाली सीट पर बैठे असद राशिद ने इस घटना को ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Jayant Sinha
असद के इस ट्वीट को जयंत ने रिट्वीट किया और इस पर कोई टिप्पणी किए हुए एक स्माइली यूज की। असद ने ट्वीट किया कि, एयर एशिया अपने क्रू को बताइये कि वह मिनिस्टर ऑफ स्टेट सिविल एविएशन को पहचानें। राज्य मंत्री दिल्ली से रांची की फ्लाइट में जा रहे थे। वह मेरे पास की सीट पर बैठे थे। उन्होंने खाने के लिए कुछ स्नैक्स की मांग की, तो क्रू मेंबर ने कहा कि आपने साउथ इंडियन मील बुक किया था जिसे अब बदला नहीं जा सकता है। तो उन्हें स्नैक्स के पैसे देने पड़े।

राशिद ने बताया कि मना किए जाने के बाद मंत्री ने अपने स्नैक्स के लिए अलग से पैसे दिए। सोशल मीडिया पर जंयत की काफी तारीफ हो रही है। कई यूजर्स भारत के तमाम राजनेताओं को इससे सीखने की सलाह दे रहे हैं तो कई यूजर्स एयर एशिया को उसके प्रोफेशनल होने पर शाबाशी दे रहे कि एयरलाइंस ने नेता और आम लोगों के लिए एक से नियम रखे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, दूसरे नेता तो ढोल पिट देते और कोहराम मचा देते और कहते - मैं जहाज़ मंत्री हूं, और ये पूरा जहाज मेरा है। तुमने हिम्मत कैसे की पैसे मांगने की, रुक तुझे बताता हूं। फिर एक फोन और उस बेचारे/बेचारी की नौकरी गई। पर हमें गर्व है कि जयंत जी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।


वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, एयर एशिया को धन्यवाद कि उसने एक समान यात्री और एक मंत्री में कोई फर्क नहीं किया। परंतु मंत्री जी का अभिनंदन कि उन्होंने मंत्री होने का कोई धौस नहीं दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+