एयर इंडिया के पायलट्स को अप्रैल माह से नहीं मिली 70% सैलरी, फूटा गुस्सा

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से पूरे देश के उद्योग-धंधे और तमाम सेक्टर पर काफी बुरा असर देखने को मिला है। इस दौरान लाखों लोगों का रोजगार छिन गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान विमान सेवा पर काफी असर देखने को मिला। महीनों विमान सेवाएं पूरी तरह से ठप रही और अभी भी सुचारू रूप से विमान सेवाएं पूरी तरह से चालू नहीं हो सकी है। यही वजह से है कि अलग-अलग विमान कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी और पायलट को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

air india

इंडियन कॉमर्शियल पायलट असोसिएशन की ओर से एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल को पत्र लिखा गया है , जिसमे पायलट को सैलरी नहीं दिए जाने को लेकर चिंता जाहिर की गई है। पायलट्स का कहना है कि हमे अप्रैल माह से ही अपनी सैलरी का महज 30 फीसदी मिल रहा है, हमे अपनी तकरीबन 70 फीसदी सैलरी नहीं दी गई है। ऐसे में पायलट की सैलरी को कम करने की प्रस्तावित योजना पर पायलट्स असोसिएशन ने आपत्ति जाहिर की है।

Recommended Video

    Unlock 2.0: Delhi से Kullu के लिए Flight Service फिर शुरू, जानिए किराया | वनइंडिया हिंदी

    असोसिएशन की ओर से कहा गया है कि तकरीबन 55 पायलट कोरोना से संक्रमित हैं, ऐसे में क्या पायलट्स को यह सजा देना सही है कि उन्हें सिर्फ तभी सैलरी दी जाएगी जब वह विमान उड़ान में शामिल होंगे। पायलट्स उड़ान भर पाने में असमर्थ हैं क्योंकि वो काम के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए हैं। क्या फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा। आपने हमसे कहा था कि पायलट्स की सैलरी में 60 फीसदी कटौती का प्रस्ताव है, यह मौजूदा मार्केट के स्टैंडर्ड से कही भी मेल नहीं खाता है। अगर यह सच में होने जा रहा है तो हम उड्डयन मंत्री जी से मिलने का समय दिया जाए। हमे अप्रैल माह से 70 फीसदी सैलरी अभी तक नहीं मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+