पतंजलि के नाम पर शिलाजीत बेचने पर फंसे बाबा रामदेव
आदित्य ने यह याचिका इस आधार पर फाइल की है कि पतंजलि ब्रांड के नाम पर सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा बेचना हिंदू धर्म को आहत करता है।
अहमदाबाद। बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड का एक और प्रॉडक्ट कानूनी पचड़े में पड़ गया है। जी हां गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका डाली गई है और कहा गया है कि पतंजलि ब्रांड के शिलाजीत पर बैन लगाया जाए। यह याचिका आदित्य रावल ने फाइल की है जो विश्व हिंदुस्तानी संगठन से ताल्लुक रखते हैं।
चौंकाने वाला खुलासा: बाबा ने कान में फूंका था मंत्र उसके बाद कोहली बन गए सुपर स्टार

आदित्य ने यह याचिका इस आधार पर फाइल की है कि पतंजलि ब्रांड के नाम पर सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा बेचना हिंदू धर्म को आहत करता है। रावल के वकील एसआर यादव का कहना है कि हिंदू परंपरा में पतंजलि का खासा स्थान है ऐसे में उसके नाम पर सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा बेचना उचित नहीं है।
यह याचिका पिछले महीने फाइल की गई थी। अदालत की तरफ से याचिकाकर्ता को 16 नवंबर तक का समय दिया गया है ताकि वो इस संबंध में जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें।












Click it and Unblock the Notifications