चौंकाने वाला खुलासा: बाबा ने कान में फूंका था मंत्र उसके बाद कोहली बन गए सुपर स्‍टार

बाबा राम रहीम ने विराट कोहली से 6 साल पहले हुई एक मुलाकात का खुलासा किया है। उन्‍होंने दावा किया है कि विराट कोहली 2010 में उनके आश्रम आए थे।

नई दिल्‍ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख व संत से अभिनेता बने गुरमीत राम रहीम ने दावा किया है कि विराट कोहली के कामयाबी के पीछे उनका हाथ है। उन्‍होंने कहा है कि एक बार वो विराट के कान में मंत्र फूंके और उसके बाद से ही कोहली ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करने लगे। बाबा राम रहीम के शब्‍दों में कहें तो विराट कोहली आज जो कुछ भी हैं उन्‍हीं की बदौलत हैं।

Virat Kohli's career scaled new heights after my advice: Gurmeet Ram Rahim Singh

बाबा राम रहीम ने किए कई और खुलासे

आईबीएन 7 की एक खबर की मानें तो बाबा राम रहीम ने विराट कोहली से 6 साल पहले हुई एक मुलाकात का खुलासा किया है। उन्‍होंने दावा किया है कि विराट कोहली 2010 में उनके आश्रम आए थे। इस मुलाकात में ही बाबा ने विराट कोहली को अटैकिंग बल्‍लेबाजी करने का गुरुमंत्र दिया था। बाबा के मुताबिक उन्‍होंने जो टिप्‍स कोहली को दी उससे उनकी जिंदगी बदल गई।

विराट के साथ नेहरा भी गए थे

बाबा की मानें तो विराट कोहली से उनकी मुलाकात सिरसा में उनके आश्रम में हुई थी। उस वक्‍त विराट के साथ-साथ आशीष नेहरा भी उनसे मिलने गए थे। बाबा के भक्‍तों की मानें तो इसी मुलाकात में बाबा ने कोहली के कान में एक मंत्र फूंका था जिससे वो क्रिकेट के सुपर स्‍टार बन गए।

गुस्‍से पर काबू करना भी बाबा ने ही सिखाया

बाबा के भक्‍तों ने दावा किया है कि बाबा ने इस मुलाकात में सिर्फ खेल सुधारने के ही टिप्स नहीं दिए। उन्होंने गुस्से पर काबू करने का गुरूमंत्र भी दिया। तो क्या विराट के गुस्से में आई कमी बाबा राम रहीम की दी गई सीख का ही नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+