प्रियंका ने निक के साथ ससुराल में ऐसे मनाया क्रिसमस, Viral हुईं तस्वीरें

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न खत्म हो गया है लेकिन क्रिसमस सेलिब्रेशन चालू है, आज पूरी दुनिया क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है, ऐसे में प्रियंका-निक कैसे इससे दूर रह सकते हैं, वैसे भी पीसी के लिए ये क्रिसमस बेहद खास है क्योंकि वो आज के दिन अपने पिया जी के साथ ससुराल में जो हैं, इसी कारण उन्होंने धूम-धाम से क्रिसमस को सेलिब्रेट किया है।

'ब्रदर्स इन माई आर्म्स'

पीसी ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वह निक और अपने इन-लॉज़ के साथ फेस्टिव मूड में नज़र आ रही हैं। एक फोटो में प्रियंका निक और उनके भाई जो जोनस के साथ हैं और इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है, 'ब्रदर्स इन माई आर्म्स।'

पीसी अपने ससुरालवालों के साथ

जबकि दूसरी तस्वीर में पीसी अपने ससुरालवालों के साथ हैं, जिसमें उनकी मां मधु चोपड़ा भी साथ हैं, पीसी की तस्वीरों को लोगों काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शादी की थी।

दो तरह से की पीसी और निक ने शादी

पहले दोनों सितारे क्रिश्चयन रिवाज से मियां-बीवी बने थे और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी। इसके बादी पीसी-निक ने तीन वेडिंग रिसेप्शन दिए, जिसमें से एक दिल्ली में हुआ था, जहां पीएम मोदी भी पहुंचे थे और बाकी के दो रिसेप्शन मुंबई में हुए थे।

एक साल की डेटिंग के बाद दोनों की की शादी

गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+