पीआईबी ने प्रधानमंत्री की एडिटेड तस्वीर साझा की, आलोचना के बाद वापस ली
नई दिल्ली। चेन्नई में भारी बारिश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने के लिए कल चेन्नई पहुंचे थे। लेकिन पीएम के हवाई यात्रा के बाद जो तस्वीर सामने आयी है उसने विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यरो ने प्रधानमंत्री की जो तस्वीर साझा की थी वह दरअसल फोटोशॉप्ड थी जिसको लेकर विवाद हो गया है। जो तस्वीर साझा की गयी है उसमें बाढ़ से डूबा शहर दिख रहा है जबकि गुरुवार को बादल और धुंध होने के चलते कुछ भी दिखायी नहीं रहा था।
हालांकि विवाद बढ़ता देख पीआईबी ने तस्वीर को ट्विटर से हटा लिया लेकिन अभी भी उस तस्वीर का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की गयी है उसे एडिट किसके निर्देश पर किया गया है यह अभी भी सवाल बना हुआ है। लेकिन कुछ देर बाद वास्तविक तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया गया है। लेकिन एडिटेड तस्वीर को शशि थरूर उमर अब्दुल्ला सहित कई लोगों ने साझा करते हुए ट्वीट किया।












Click it and Unblock the Notifications