तेलंगाना परिवहन की बस खाई में गिरने से 52 की मौत, तस्वीरों में देखिए हादसे की भयावहता

तेलंगाना परिवहन की बस खाई में गिरने से 52 की मौत, तस्वीरों में देखिए हादसे की भयावहतातेलंगाना परिवहन की बस खाई में गिरने से 52 की मौत, तस्वीरों में हादसा

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य परिवहन की एक बस के मंगलवार को खाई में गिर जाने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है, मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

https://hindi.oneindia.com/news/india/husband-caught-wife-with-boyfriend-bilaspur-chhattisgarh-472287.html

हादसा उस वक्त हुआ जब बस श्रद्धालुओं को कोंडागट्टू से जगतियाल जा रही थी। स्थानीय मीडिया को मुताबिक बस में सवार लोग मंदिर में दर्शन को गए थे। जब वो मंदिर से लौट रहे थे, तभी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

 telangana transport bus

तेलंगाना के वित्तमंत्री इटेला राजेंद्र ने 52 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की मदद का एलान किया है।

 telangana transport bus

हादसे को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

 telangana transport bus

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को बेहद दुख पहुंचाने वाला बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है।

 telangana transport bus
c

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+