बिहार में तस्वीर वॉर: तेजस्वी बोले पुरानी तस्वीर पर जेडीयू कर रही 'गंदी' राजनीति

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो तस्वीर जदयू दिखा रही है 'वो तस्वीर उस समय की है, जब मैं क्रिकेट खेला करता था

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए और आरजेडी की लड़ाई निजी स्तर पर पहुंच गई है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेन्स के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू द्वारा यह प्रेस कॉफ्रेंस नीतीश कुमार के इशारे पर किया गया था। शराब बंदी को लेकर हमने सवाल उठाये थे। उम्मीद थी कि प्रेस कांफ्रेंस में मेरे उठाये गये सवालों का जवाब दिया जायेगा। लेकिन, मेरी एक पुरानी तस्वीर को जारी कर नकारात्मक राजनीति की जा रही है।

बिहार में तस्वीर वॉर: तेजस्वी बोले पुरानी तस्वीर पर जेडीयू कर रही 'गंदी' राजनीति

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो तस्वीर जदयू दिखा रही है 'वो तस्वीर उस समय की है, जब मैं क्रिकेट खेला करता था। यह तस्वीर वर्ष 2012 में मेरे राजनीति में आने से पहले की है। जब मैं क्रिकेट खेलता था, आइपीएल खेलता था, तो उससमय क्रिकेटरों की पार्टियां भी होती थीं। भारत के कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। पार्टियों के दौरान कई लोग सेल्फी लेने के लिए आते थे। उनमें से सभी लोगों को मैं नहीं जानता। एक महिला के साथ सेल्फी खिंचवाना उसके चरित्र पर उंगली नहीं उठाता। गांधीजी-नेहरूजी के साथ भी महिलाओं की तस्वीर है, तो क्या उन सभी का चरित्र खराब था। आखिर मुख्यमंत्री कहना क्या चाहते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि यह तस्वीर हमारी है।'

इससे पहले जेडीयू ने तस्वीर के ज़रिए तेजस्वी यादव पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाया, प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि दुनिया जानती है लालू-तेजस्वी शराब का सेवन करते हैं, इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव को ब्लड टेस्ट कराने की चुनौती दी। आपको बता दें कि लालू यादव ने जेडीयू प्रवक्ताओं पर शराब पार्टी करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+