Coronavirus: फिलीपींस सरकार ने भारतीय छात्रों को 72 घंटे में देश छोड़ने को कहा, PM मोदी से लगाई गुहार

नई दिल्ली। चीन से निकला कोरोना वायरस अब दुनिया के आधे से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस वायरस से विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक भी प्रभावित हुए हैं जो अब जल्द से जल्द भारत आना चाहते हैं। ऐसे मुश्किल समय में भारत ने चीन, ईरान जैसे देशों से अपने नागरिकों को बाहर भी निकाला है लेकिन सरकार के लिए अब फिलीपींस में रह रहे अपने नागरिकों को निकालना चुनौती बन गया है। इसी बीच फिलीपींस सरकार ने वहां पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों को 72 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दे दिया है।

100 से ज्यादा छात्र एयरपोर्ट पर फंसे

100 से ज्यादा छात्र एयरपोर्ट पर फंसे

बता दें कि भारत से बड़ी संख्या में छात्र विदेशों में पढ़ाई करते जाते हैं जिसमें से फिलीपींस भी एक पसंदीदा देश हैं। कोरोना वायरस से फिलीपींस भी खुद को बचा नहीं पाया और वहां संक्रमण के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ऐसे में मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए फिलीपींस गए भारत के करीब 100 से ज्यादा छात्र वहां फंसे हुए हैं और भारत सरकार से उन्हें स्वदेश लाने की गुजारिश की है।

फिलीपींस सरकार ने 72 घंटे देश छोड़ने को कहा

फिलीपींस सरकार ने 72 घंटे देश छोड़ने को कहा

दरअसल, फिलीपींस सरकार ने 72 घंटे में सभी भारतीय छात्रों के देश छोड़ने का भी आदेश दे दिया है जिसके स्टूडेंट्स मनीला एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। फिलीपींस में मेडिकल की पढ़ाई करने गईं इंदौर की अन्विता वर्मा ने बताया कि यहां कर्फ्यू जैसा महौल है और फ्लाइट का किराया बहुत महंगा हो गया है। इसके बावजूद हमने टिकट बुक की और जैसे-तैसे एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। कई घंटे इंतजार कराने के बाद हमें बोर्डिंग पास दिए गए हैं।

भूखे-प्यासे एयरपोर्ट के बाहर बैठे हैं छात्र

भूखे-प्यासे एयरपोर्ट के बाहर बैठे हैं छात्र

अन्विता वर्मा सहित कई छात्र और छात्रों ने एक वीडियो बनाकर बताया कि इमीग्रेशन हो जाने के बाद अब हमें कहा जा रहा है कि फ्लाइट नहीं जाएगी। 40-50 लोग ऐसे हैं जिन्हें एयरपोर्ट के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है वह भूखे-प्यासे बाहर बैठे हैं। दूसरी ओर स्थानीय पुलिस स्टाफ हमें पुलिस के हवाले करने की धमकी दे रहा है। छात्रों ने भारत सरकार से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्दी यहां से निकाला जाए।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने Corona को बताया चीनी Virus तो भड़का चीन, जर्नलिस्‍ट्स को देश से निकाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+