तेल की किल्लत की खबरों के बीच सरकार सख्त! नया सिस्टम लागू, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कही ये बात

नई दिल्ली, 18 जून। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से देश में तेल की किल्लत होने के बाद कई राज्यों में पेट्रोल- पंप पर तेल की आपूर्ति सुस्त होने लगी है। ऐसे में लोग ईंधन को लेकर पैनिक होकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं स्थिति पर काबू पाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल की बिक्री पर यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन रूल (Universal Service Obligation Rule) को लागू कर दिया है।

Fuel

ईंधन की भारी किल्लत के बीच के पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि सभी निजी ईंधन पंपों को स्टॉक बनाए रखना चाहिए और दरों को उचित रखना चाहिए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि सरकार ने अब सभी खुदरा दुकानों को अपने दायरे में शामिल करके सार्वभौमिक सेवा दायित्वों (USO) के क्षितिज का विस्तार किया है।

नए नियम के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज एनएसई 1.17%, बीपी, शेल और रोसनेफ्ट समर्थित नायरा जैसे निजी ईंधन खुदरा ऑपरेटरों को अपने सभी पंपों पर उचित मूल्य पर आपूर्ति बनाए रखनी होगी। यह बाजार में उच्च स्तर की ग्राहक सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। पेट्रोलिय मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया है कि सार्वभौमिक सेवा दायित्वों में निर्दिष्ट कार्य घंटों के दौरान पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बनाए रखना और ग्राहकों को उचित समय के भीतर और उचित मूल्य पर ईंधन उपलब्ध कराना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+