Petrol-Diesel Price: पेट्रोल का भाव 2018 के निचले स्तर पर, डीजल भी सस्ता, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। पेट्रोल का भाव साल 2018 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली है। गुरुवार सुबह पेट्रोल में 5 पैसे और डीजल में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है, इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 69.74 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है तो वहीं डीजल 63.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है,अनुमान है कि पेट्रोल-डीजल में गिरावट आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

पेट्रोल का भाव 2018 के निचले स्तर पर

पेट्रोल का भाव 2018 के निचले स्तर पर

आज सुबह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.84 रुपये, 75.36 रुपये और 72.36 रुपये तो वहीं डीजल के रेट कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 65.51 रुपये, 66.72 रुपये और 67.31 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर रहे हैं।

पेट्रोल का भाव 2018 के निचले स्तर पर

पेट्रोल के प्रति लीटर यह रेट पिछले करीब 1 साल के दौरान सबसे कम है, इससे पहले 1 जनवरी 2018 को पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 69.97 रुपये थी।

कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे

कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे

मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं, इसीलिए पेट्रोल-डीज़ल सस्ता हुआ है, बताते चलें कि हाल ही में सरकार ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

एक्साइज ड्यूटी

एक्साइज ड्यूटी

गौरतलब है कि लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा था कि अगर पेट्रोल से टैक्स और डीलर्स के कमिशन को हटा दिया जाए तो दिल्ली-एनसीआर में एक लीटर पेट्रोल के लिए आम आदमी को केवल 34 रुपये ही देने होंगे। वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान पेट्रोल पर 73,516.8 करोड़ रुपये का एक्साइज ड्यूटी इकट्ठा किया। जबकि डीजल पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का एक्साइज ड्यूटी इकठ्ठा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+