आज फिर से सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर में कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर से आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 79.37 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत 73.78 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि आज डीजल के दाम में कमी नहीं की गई है। आपको बता दें कि पिछले दो हफ्ते से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगभग हर रोज कमी हो रही है।

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल 84.86 रुपए प्रति लीटर कम हो गया है। मुंबई में डीजल 77.32 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। गौरतलब है कि पिछले 13 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
वहीं आज से एलपीजी के दाम मे भी फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग तीन रुपए (2.94 रुपये) और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ोत्तरी की गई है। 14.2 किलो के सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडर का दाम आज से 502.40 रुपये से बढ़कर 505.34 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर जून महीने से लेकर अब तक यह छठी बार दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। तब से लेकर अब तक दाम 14.13 रुपये बढ़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications