फिर सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए क्या हैं आपके शहर में कीमतें
नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों से लगातार डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद आज डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। आज डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल 62.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि मुंबई में डीजल के दाम 65.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं पेट्रेल के दाम की बात करें तो पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल के दाम 74.16 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 65.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कमी की थी। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 62.16, 63.93, 65.04, 65,62 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं पेट्रोल के दाम की बात करें तो चारों राजधानियों में इसकी कीमत 68.29, 70.43, 73.95, 70.85 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
आपको बता दें कि कच्चे तेल की गिरती मांग और ज्यादा उत्पादन के चलते अभी कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं, जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और कमी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता ने लोगों से पुलिस पर हमला करने को कहा