#PetrolPrice: फिर कम हुए पेट्रोल -डीजल के दाम , इस बार 7 पैसे और 5 पैसे प्रति लीटर
Recommended Video

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन नाम मात्र की गिरावट हुई है, आज पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 78.35 और डीजल 69.25 रु प्रति लीटर है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल आज भी 86 के पार है।

गौरतलब है कि बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 1 पैसे की कटौती पर पूरे दिन काफी घमासान मचा था, इस बारे में बुधवार शाम पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सफाई भी दी थी। उन्होंने दामों को लेकर कहा था कि तेल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं और उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है,ऐसे मे उस पर निशाना साधना सही नहीं है।
पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने वाला केरल देश का पहला राज्य
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों में मची हाय तौबा को देखते हुए केरल सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में एक रुपये की कटौती करने का फैसला किया है, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है। ये कटौती 1 जून से पूरे राज्य में लागू होगी।












Click it and Unblock the Notifications