फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, लगातार 11वें दिन हुई है कमी
नई दिल्ली। पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कमी देखने को मिल रही है। एक बार फिर आज पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए हैं। पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 33 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.05 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

मुंबई में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है, जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 85.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे की कमी आई थी और डीजल की कीमतों में 37 पैसे की कमी की गई थी।
पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी से पहले जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम के दाम बढ़े थे उसकी वजह से आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। विपक्ष लगातार सरकार को बढ़ती हुई कीमतों को लेकर घेर रहा था। लेकिन आखिरकार जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं उसने आम जनता को काफी हद तक राहत देने का काम किया है।
इसे भी पढ़ें- 26 जनवरी को भारत आने के निमंत्रण को डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया












Click it and Unblock the Notifications