लगातार 12वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल, जानिए आज की कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज एक बार फिर से कमी की गई है। पेट्रोल के दाम में आज 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.75 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल लके दाम में 73.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि पिछले 12 दिनों से लगातार हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट हो रही है, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी राहत मिली है।

वहीं मुंबई में की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 77.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
इससे पहले रविवार को पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 33 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.05 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर कम हुआ था, जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर कम हुआ था। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल 85.54 रुपए प्रति लीटर हो गया था, जबकि डीजल 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications