Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर हुई बढ़ोतरी, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों के दाम

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों के दाम

नई दिल्ली, 26 जून: भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार (26 जून) को बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल आज 98.11 प्रति लीटर मिल रही है। दिल्ली में डीजल के दामों में भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद राजधानी में डीजल आज 88.65 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। मुंबई में आज पेट्रोल 104.22 रुपये प्रति लीटर मिल रही है। वहीं डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर बिक रही है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें आज का भाव | वनइंडिया हिंदी
    Petrol Diesel Price

    कोलकाता में पेट्रोल आज 97.97 रुपये प्रति लीटर मिल रही है और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.19 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 93.23 रुपये प्रति लीटर है।

    इन शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार

    बेंगलुरु में पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर मिल रही है और डीजल 93.98 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 97.37 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 100.13 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.00 रुपये प्रति लीटर है।

    25 जून को क्या थे पेट्रोल-डीजल के भाव

    शुक्रवार (25 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 97.63 रुपये और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर था। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 103.89 रुपये और डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। चेन्नई में बीते दिन पेट्रोल 98.88 रुपये और डीजल 92.89 रुपये प्रति लीटर था।

    ऐसे जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत

    अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत अब आप एसएमएस के जरिए भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के कस्टमर को अपने शहर का RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करन है। आप अपने शहर का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड की कीमतों की समीक्षा के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+