फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 2.21 रू. महंगा, नई कीमतें आधी रात से लागू
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमतें। पेट्रोल 2.21 रुपये और डीजल 1.79 रुपये प्रति लीटर महंगा।
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से इजाफा कर दिया गया है। अब पेट्रोल 2.21 रुपये और डीजल 1.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज रात से लागू हो जाएगी।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई जा रही थीं। क्रूड ऑयल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से संभावना जताई जा रही थी कि पेट्रोल, डीजल के दामों में 6 रुपए तक का इजाफा हो सकता है, लेकिन तंल कंपनियों ने थोड़ी राहत देते हुए कीमत 2.21 पैसे बढ़ाए, जबकि डीजल की कीमत में 1.79 रु. की बढ़ोतरी की गई। देश में आम आदमी नोटबंदी के चलते पहले ही कैश की मार से जूझ रहा है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि उसकी परेशानी और बढ़ा सकती है।
आपको बता दें कि कि 2 महीने 15 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में 1.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.34 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में दिल्ली में स्थानीय वैट को शामिल करने के बाद पेट्रोल के 66.05 रुपये प्रति लीटर हो गया था। जबकि डीजल की कीमत 55.26 रुपए प्रति लीटर हो गई। अब एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.27 रु और डीजल 57.05 रु. हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications