देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं आया कोई बदलाव, मंगलवार को कम हुई थी कीमत
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दो दिन से स्थिरता है। मंगलवार को तेल के दामों में कटौती हुई थी, जिसके बाद ना तो बुधवार को और ना ही गुरुवार को कीमतों में कोई गिरावट हुई है और ना ही कोई बढ़ोतरी। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल में 22 पैसे और डीजल में 23 पैसे की कटौती की गई थी। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.96 रुपए प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में तेल के दाम
कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 83.75 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.88 रुपए प्रति लीटर है। बुधवार को घरेलू एलपीजी की कीमतों में भी 10 प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। आईओसी ने एक बयान में कहा कि 1 अप्रैल से एक सिलेंडर की कीमत 809 रुपए होगी, जो अभी 819 रुपए थे।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तक देश में पेट्रोल 100 रुपए को भी पार कर गया था। पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतें विभिन्न राज्यों और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्सों के कारण अलग-अलग हैं। वर्तमान में, मुंबई में पेट्रोल और डीजल दोनों की उच्चतम खुदरा दरें हैं। केंद्रीय और राज्य करों में खुदरा बिक्री मूल्य का 60 प्रतिशत और डीजल में 54 प्रतिशत से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications