पेट्रोल और डीजल पर फिर बढ़े 40-40 पैसे, CNG में भी हुई 80 पैसे की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, अप्रैल 03। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। पिछले 14 दिनों में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा है। बढ़ी हुई कीमतें 4 अप्रैल यानि कि सोमवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी।
Recommended Video

40-40 पैसा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने पेट्रोल और डीजल पर 40-40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.81 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत 95.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें कि पिछले 14 दिनों में पेट्रोल और डीजल पर रविवार को 12वीं बार रेट बढ़े हैं। इन 2 हफ्तों में ईंधन की कीमत में 8.40 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो गया है।
सीएनजी के भी बढ़ गए हैं रेट
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ CNG के दाम भी बढ़ गए हैं। सीएनजी पर 80 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी 61.61 रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले एक हफ्ते के अंदर सीएनजी के भी तीन बार रेट बढ़ चुके हैं। इन तीन दिनों में सीएनजी पर 2.40 रुपए किलो की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के अलावा बात करें एनसीआर की तो यहां एक किलो सीएनजी का रेट 44.20 रुपए हो गया है।
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट
आपको बता दें कि अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन से एक मैसेज भेजना होगा। अपने मोबाइल पर टाइप कीजिए RSP और उसे 9224992249 पर भेज दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications