Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विवादों में शाहरुख खान की Zero, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर

मुंबई। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो के पोस्टर को लेकर विवाद अब कोर्ट पहुंच गया है। अमृतपाल सिंह खालसा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने फिल्म के पोस्टर पर नाराजगी जताई है। अमृतपाल सिंह ने कोर्ट से मांग की है कि फिल्म के एक पोस्टर में शाहरुख ने कृपाण धारण की है। इस दृश्य को फिल्म से हटाया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर में शाहरुख नंगे बदन पर नोटों का हार पहने और गले में गातरा (कृपाण) पहने हुए नजर आ रहे हैं, जो कि सिखों के पवित्र पांच ककारों में से एक है।

Petition filed against Shah Rukh Khan Zero film in Bombay High Court for hurting Sikh sentiments

इसे मजाकिया ढंग में दिखाया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। याचिका दायर करने वाले अमृतपाल सिंह का कहना है कि शाहरुख और फिल्म के निर्माता ने जान बूझकर इस तरह से पोस्टर और ट्रेलर में इस सीन को डाला है। ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके। लेकिन एक विशेष समुदाय के बारे में नहीं सोंचा। कृपाण को गलत तरीके से दिखाना दर्म विशेष को आहत करना है।

बता दें कि हाई कोर्ट ने इस याचिका को एडमिट कर लिया है और जल्द ही फिल्म से जुड़े सभी पार्टियों को नोटिस भेजा जाएगा। बता दें कि यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म ट्रेलर 2 नवंबर को जारी हुआ था। जिसके बाद ये विवाद सामने आया है। इस फिल्म में शाहरुख खान बौने बउआ सिंह का रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कैरटीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अलग-अलग रोल में नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- पति का आरोप- पत्नी ने की जुल्म की इंतहा, बेलन से पिटाई के बाद गर्म चिमटे से जलाया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+