पति का आरोप- पत्नी ने की जुल्म की इंतहा, बेलन से पिटाई के बाद गर्म चिमटे से जलाया
नई दिल्ली। क्या कोई पत्नी इसकदर निर्दयी हो सकती है कि अपने पति पर ही जुल्म की इंतहां को पार कर दे। वो भी केवल इसलिए क्योंकि उसे लगता था कि उसके पति कि कमाई बेहद कम है। पूरा मामला हरियाणा के रोहतक का है, जहां कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर नौकरी करने वाले शख्स के साथ उसकी पत्नी बेहद बुरा सलूक करती थी। आरोपी पत्नी न केवल 49 वर्षीय अपने पति की पिटाई करती, बल्कि उन्हें टॉर्चर भी करती थी। इस बात का खुलासा खुद पीड़ित पति ने किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने उन्हें गर्म चिमटे से जलाती और पेन से गोदती थी। जब पत्नी के अत्याचार असहनीय हो गए तो वो घर से भाग खड़े हुए।

पत्नी के जुल्म से पति ने छोड़ा घर
49 वर्षीय पीड़ित पति रोहतक के पीजीआई में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी की प्रताड़ना से इसकदर परेशान हो गए हैं कि अब उन्हें घर लौटने में भी डर लगता है। वो पिछले 10 दिनों से अपने घर नहीं गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व छात्रों से आर्थिक मदद मांगी, जिसके बाद छात्रों ने ही उन्हें पीजीआई लेकर आए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पेशे से कंप्यूटर शिक्षक ने बताया कि उनका वेतन 35 हजार रुपये महीना है, लेकिन उनकी पत्नी को उनकी आय कम लगती है। इसी से नाराज होकर पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है।

35 हजार वेतन को बताती थी कम सैलरी
पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनकी शादी साल 2000 में हुई थी, उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 12वीं में पढ़ता है जबकि छोटा बेटा 7वीं का छात्र है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले तक पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक था। लेकिन इसके बाद पत्नी ने उनसे झगड़ना शुरू कर दिया। वो समझाने की कोशिश करते लेकिन पत्नी नहीं मानती। धीरे-धीरे पत्नी ने उनको पीटना शुरू कर दिया। 31 अक्टूबर को पत्नी ने हदें पार करते हुए पहले मेरी पिटाई की, फिर पेन से पूरे शरीर पर हमले किए। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने गर्म चिमटे उनका पूरा शरीर दाग दिया।

पति का आरोप- पिछले दो महीने से रोज करती थी झगड़ा
पीड़ित शिक्षक ने बताया कि पत्नी उनका पर्स और मोबाइल अपने पास रखती थी। हमेशा कम सैलरी को लेकर लड़ाई करती थी। मैं समझाने की कोशिश करता लेकिन वो नहीं मानती थी। इस बीच छात्रों ने बताया कि पीड़ित शिक्षक कई दिनों से स्कूल नहीं आए जिसकी वजह उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है। फिलहाल शिक्षक का इलाज पीजीआई में चल रहा है। वहीं पूरे मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications