Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑनलाइन ऑर्डर के लिए शख्स ने दिया ऐसा मजेदार पता, डिलीवरी बॉय का चकराया सर, पीट लिया माथा, Viral हो रहा एड्रेस

पोस्ट को एक यूजर निशांत ने ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने फ्लिपकार्ट के जरिए ऑर्डर किए गए पार्सल की फोटो भी अटैच की है। ग्राहक का नाम भीखाराम है।

online shopping: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के आने से लोगों के लिए सामान ऑर्डर करना और समय की बचत करना बेहद आसान हो गया है। हालांकि, ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जहां डिलीवरी एक्जीक्यूटिव पते के बारे में भ्रमित हो जाता है, भले ही आपने सही एड्रेस दिया हो। कोई भी व्यक्ति सबसे पहले यही करेगा कि वह Google मैप खोल लेगा। हालांकि, कभी-कभी GPS भी भ्रमित हो सकता है और आपको क्षेत्र में चक्कर लगा सकता है।

दिक्कतों का करना पड़ा सामना

दिक्कतों का करना पड़ा सामना

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक डिलेवरी एजेंट को ए़ड्रेस खोजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्विटर पर यह एड्रेस काफी वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि यह तस्वीर राजस्थान में किसी ने पोस्ट की है।

जानें क्या है एड्रेस

जानें क्या है एड्रेस

पोस्ट को एक यूजर निशांत ने ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने फ्लिपकार्ट के जरिए ऑर्डर किए गए पार्सल की फोटो भी अटैच की है। ग्राहक का नाम भीखाराम है। एड्रेस कॉलम में, ग्राहक कहता है, "भीखाराम, हरि सिंह नगर गिलकोर गाव से 1 किमी पहले दाहिने तरफ अपने खेत का गेट है। लोहे का गेट है, पास में एक छोटी फाटक है और गेट के पास काला मुंगिया डाला हुआ हुआ है।

किया था ऑनलाइन ऑर्डर

किया था ऑनलाइन ऑर्डर

वहां आ के फोन कर देना मां सामने आ जाऊंगा, जोधपुर जिला - 342314 राजस्थान (हरि सिंह नगर गिलकोर गांव से ठीक एक किलोमीटर पहले, एक खेत और एक रेलवे क्रॉसिंग के लिए एक गेट होगा। जब आप वहां पहुंचेंगे तो मुझे कॉल करें और मैं स्थान पर आऊंगा जोधपुर जिला-342314, राजस्थान)।" पार्सल पर विवरण से, ऑर्डर 4 जनवरी, 2023 को दिया गया था।

Recommended Video

    Amazon के Icon को किया जा रहा था Troll, अब Company ने लिया ये एक्शन । वनइंडिया हिंदी
    वायरल हो रहा है पोस्ट

    वायरल हो रहा है पोस्ट

    पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "डिलीवरी वाला मरते दम तक इसका पता याद रखेगा।" यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर शेयर किए जाने के बाद से पोस्ट को 93 हजार बार देखा जा चुका है और दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    यूजर कर रहे कमेंट

    यूजर कर रहे कमेंट

    एक यूजर ने कहा, "ये बंदा मेरे गांव का है।"एक अन्य ने टिप्पणी की कि असल में डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा किया है। कई लोगों ने पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी भी छोड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ऑर्डर किया लैपटॉप, पैकेट में मिले साबुन, सबूत के बाद भी कंपनी ने वापसी से किया इनकार, जानें पूरा मामला

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+