ऑनलाइन ऑर्डर किया लैपटॉप, पैकेट में मिले साबुन, सबूत के बाद भी कंपनी ने वापसी से किया इनकार, जानें पूरा मामला
दिल्ली के युवक यशस्वी शर्मा ने बिग बिलियन डेज सेल के दौरान अपने पिता के लिए एक लैपटॉप ऑर्डर किया था। डिलेवरी ब्वॉय जब ऑर्डर देने गया। सामान लेने के बाद उसके पिता ने खोला तो उस पैकेट में लैपटॉप के बदले घड़ी के साबुन मिले।
नई दिल्ली, 27 सितंबर: बढ़ते जमाने के साथ लोग ऑफलाइन के बदले ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा करना पसंद करने लगे हैं। इसका चलन भी खूब बढ़ गया है। बाहर निकलने का झंझट और ट्रैफिक का सरदर्द कौन पाले। घर बैठे आराम से कोई भी सामान मंगा लेते हैं। हालांकि इस खरीदारी का जोखिम भी है। आपने अक्सर सुना होगा कि ऑनलाइन सेलर कंपनी फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा समेत कई कंपनी हैं, जिसमें धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑर्डर कुछ करते हैं और पहुंचता कुछ और है। एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है। एक युवक ने फ्लिपकार्ट से लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन जब पैकेट खोला तो घड़ी के साबुन मिले।

पोस्ट साझा कर बताई कहानी
दिल्ली के युवक यशस्वी शर्मा ने बिग बिलियन डेज सेल के दौरान अपने पिता के लिए एक लैपटॉप ऑर्डर किया था। डिलेवरी ब्वॉय जब ऑर्डर देने गया। सामान लेने के बाद उसके पिता ने खोला तो उस पैकेट में लैपटॉप के बदले घड़ी के साबुन मिले। यशस्वी ने सारा मांजरा लिंक्डिन पर पोस्ट कर साझा किया है।

सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज
मजे की बात ये है कि सीसीटीवी फुटेज के बावजूद भी कस्टमर सर्पोटिंग एक्जक्यूटिव पीड़ित को ही सारा दोष दे रहे हैं। यशस्वी ने कहा कि पिताजी को डिलीवरी कंसेप्ट के बारे में पता नहीं था। उन्होंने सोचा कि अगर लैपटॉप भेजा है तो वही होगा। उन्होंने पैकेट को डिलीवरी ब्यॉय के जाने के बाद खोला।

बिन चेक किया दे दिया ओटीपी
पैकेट खोलते ही माजरा देख सब सकते में आ गए। फ्लिपकार्ट ने लैपटॉप के बदले घड़ी का साबुन भेज दिया। युवक के पिताजी से जब ओटीपी पूछा गया तो उन्होंने दे दिया। हालांकि पहले डिलेवरी चेक करने के बाद देना चाहिए था।

नहीं चेक किया ऑर्डर
यशस्वी ने बताया कि उसके पिता ज्यादा नहीं सोचे और ओटोपी दे दिए। उन्होंने ऑर्डर को बिना चेक किए ही ओटीपी दे दिए। डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर देकर चला गया। जब वे घर में पैकेट खोला तो लैपटॉप के बदले साबुन मिले। ग्राहक का दावा है कि उसके पास सबूत के तौर पर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है।

वापसी से साफ किया इनकार
यशस्वी ने जब इसकी कस्टमर सर्पोटिंग से की तो उन्होंने कहा कि ऑर्डर चेक किए बिना ओटीपी नहीं देना चाहिए था। इसकी वापसी नहीं हो सकती है। साथ ही उन्होंने इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। पीड़ित ने इस मामले को लिंक्डिन पर साझा कर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है।

फ्लिपकार्ट ने दी सफाई
इस मामले में फ्लिपकार्ट ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि हम कस्टमर फोक्स्ड ऑर्गेनाइजेशन हैं। हमारे पर ग्राहकों का विश्वास बना रहे, इसके लिए हम जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का पालन करते हैं। अपने ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग में कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्राहक ने पैकेज खोले बिना ओटीपी को डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के साथ साझा कर दिया। घटना की डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद हमारी ग्राहक सेवा टीम ने वापसी की प्रक्रिया शुरू की। जिसे 3-4 वर्किंग डे के भीतर जमा कर दिया जाएगा। हमने मामले की पहचान कर ली है और गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

कस्टमर के लिए ओपन बॉक्स डिलीवरी सिस्टम
उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट की ओपन बॉक्स डिलीवरी ग्राहक के हितों की रक्षा के लिए एक पहल है। ओपन बॉक्स डिलीवरी प्रक्रिया के तहत डिलीवरी पार्टनर ग्राहक के सामने डिलीवरी के समय प्रोडक्ट्स को खोलता है। ग्राहक डिलीवरी तभी एसेप्ट करें जब उनके ऑर्डर पूरी तरह से सही और मेंटेन हो। इस बीच कुछ भी दिक्कत हो तो ऑर्डर को रिफंड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ताश के पत्तों की तरह ट्रेन से Amazon-Flipkart के पार्सल को हवा में फेंक रहे, VIDEO देख टेंशन में लोग












Click it and Unblock the Notifications