इस शख्स ने नकली नाम से बनवाया आधार कार्ड, अब जिंदगी भर भुगतेगा इसकी सजा
अब उस शख्स को उसी फर्जी आधार कार्ड के भरोसे पूरी जिंदगी जीना होगा। अपना नाम भी बदलकर राज किशोर करना होगा। आधार एक्ट के तहत 3 साल की जेल भी हो सकती है।

नई दिल्ली। 17 मार्च को दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी मूल पहचान के साथ आधार कार्ड के लिए आवेदन किया। उसके अगले ही दिन उसने एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के दम पर एक फर्जी नाम (राज किशोर) से नोएडा में आधार कार्ड के लिए आवेदन किया। उस शख्स की किस्मत ने उसके साथ नहीं दिया और उसका आधार कार्ड उसके फर्जी नाम पर जारी कर दिया गया। ये भी पढ़ें- क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक, पत्नी ने केंद्रीय मंत्री से की शिकायत
अब उस शख्स को उसी फर्जी आधार कार्ड के भरोसे पूरी जिंदगी जीना होगा। अब उस शख्स को अपना नाम भी बदलकर राज किशोर करना होगा, जो नाम उसके फर्जी दस्तवेज के आधार पर बनवाए गए आधार कार्ड में है। इतना ही नहीं, उस शख्स को अपने बैंक खातों, पैन, वोटर आईडी और स्कूल के सभी सर्टिफिकेट में भी अपना नाम बदलना होगा। ये भी पढ़ें- SBI ने लॉन्च किया खास क्रेडिट कार्ड, नहीं लगेगी कोई सालाना फीस SBI ने लॉन्च किया खास क्रेडिट कार्ड, नहीं लगेगी कोई सालाना फीस
इस शख्स की तरफ से फर्जी दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड बनवाने पर यूआईडीएआई ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा उस शख्स को आधार एक्ट के तहत 3 साल की जेल भी हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि एक से अधिक आधार कार्ड नहीं बनाए जा सकते हैं। किसी व्यक्ति की तरफ से दोबारा आधार कार्ड के आवेदन पर उसका आवेदन खारिज कर दिया जाता है। ये भी पढ़ें- अब तक का सबसे धांसू ऑफर, डाटाविंड कंपनी दे सकती है सिर्फ 17 रुपए में महीने भर इंटरनेट
यूआईडीएआई के सीईओ भूषण पांडे कहते हैं कि लोगों को एक से अधिक नाम पर आधार कार्ड पाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, इसके लिए गंभीर सजा का प्रावधान है। दरअसल, यूआईडीएआई ने पाया कि बहुत से लोग सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग नामों से आवेदन कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications