Video: 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा के सामने RJ मलिश्का की इस हरकत से लोग हुए नाखुश, बोले- लड़का होती तो...
मुंबई, 20 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक के आखिरी पलो में भारत को गोल्ड दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक (जैवलिन) खेल में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया। भारत लौटने के बाद हर कोई पदक वीर नीरज चोपड़ा को सिर-आंखों पर बिठा रहा है, उनके ऊपर अब इनामों की बारिश हो रही है। इस बीच नीरज चोपड़ा के संघर्ष से लेकर सफलता तक उनकी जर्नी के बारे में लोग उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं।
Recommended Video

आरजे मलिश्का हुईं ट्रोल
ओलंपिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक के बाद एक कई इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने रेड एफएम की मशहूर आरजे मलिश्का को एक इंटरव्यू दिया जिसके वीडियो को लेकर अब बवाल मच गया है। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान आरजे मलिश्का और अन्य कर्मचारियों ने नीरज चोपड़ा को छेड़ने के लिए कुछ ऐसा किया जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है।

नीरज चोपड़ा के सामने किया डांस
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेड एफएम की आरजे मलिश्का से बात कर रहे हैं। इस बीच मलिश्का और उनकी सहकर्मी नीरज चोपड़ा के सामने ही दिलीप कुमार के मशहूर गाने 'उड़े जब-जब जुल्फें तेरी' पर डांस करने लगती हैं। इस दौरान नीरज चोपड़ा मुस्कुराते हुए उन्हें देख रहे होते हैं। वीडियो उस समय चर्चा में आया जब आरजे मलिश्का ने खुद इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

खुद मलिश्का ने शेयर किया वीडियो
नीरज चोपड़ा को इस तरह छेड़ने और परेशान करने के चलते लोग अब मलिश्का से नाखुश हैं, सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की जा रही है। वीडियो शेयर करते हुए मलिश्का ने लिखा,
लेडीज..... हाँ मुझे कड़ी टक्कर मिली, गहरे जवाब भी लेकिन, कैमरा के जूम कॉल पर जाने से पहले चार सेकंड का समय लें, यह अनुमान लगाने के लिए कि हम किसके लिए डांस कर रहे हैं।
मलिश्का का ये वीडियो वायरल होने के बाद उनके साथ-साथ रेड एफएम को भी चौतरफा हमला झेलना पड़ रहा है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
कई यूजर्स ने वीडियो को शेयर कर इसे सेक्सिस्ट करार दिया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक कहा है। ट्विटर यूजर आकांक्षा श्रीवास्तव ने लिखा, 'शर्मनाक...अगर अपोजिट जेंडर होता तो इसे यौन उत्पीड़न माना जाता।' नीरज चोपड़ा को इस तरह परेशान करने के लिए लोगों ने आरजे मलिश्का की जमकर क्लास लगाई। कई यूजर्स ने मलिश्का के डांस को गैर-पेशेवर भी बताया। हालांकि कुछ यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद भी आया है, लेकिन ज्यादातर लोगों ने मलिश्का पर निशाना साधा है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि 'काश वो भाला कम्प्युटर से बाहर आता'।
यह भी पढ़ें: कुश्ती-कबड्डी छोड़कर नीरज चोपड़ा ने क्यों थामा जैवलीन, आसान नहीं था सफर












Click it and Unblock the Notifications