बेंगलुरू के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची सुधा मूर्ति की सादगी देख मोहित हुए लोग, खिंचवाई फोटो

बेंगलुरू के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची सुधा मूर्ति की सादगी देख मोहित हुए लोग, खिंचावाई फोटो

sudha murti

कर्नाटक विधासभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही वोट पड़ना शुरू हो चुके हैं। सुबह से ही राजधानी बेंगलुरू समेत अन्‍य जिलों और गांवों के पोलिंग बूथ पर लोगों में गजब का उत्‍साह देखने को मिला। कर्नाटक भर में नेता, अभिनेता समेत अन्‍य नामी हस्तियां अपने परिवार के संग वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे। इनमें इंफोसिक के संस्‍थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्‍नी और सामाजिक कार्यकर्ता, मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति भी जयनगर पोलिंग बूथ में अपना वोट डालने सुबह ही पहुंची थीं।

वीआईपी होने के बावजूद सुधा मूर्ति और उनके पति नारायण मूर्ति ने वोट डालने के लिए लाइन में लगे। उन्‍होंने अपना नंबर आने पर वोट डाला। इस उम्र में सुधा मूर्ति का उत्‍साह देखते ही बन रहा था वहीं पोलिंग बूथ पर अपने साथ सुधा मूर्ति को आम वोटर की तरह लाइन में लगा देखकर वहां मौजूद लोग आश्‍चर्य चकित हो रहे थे।

sudha murthy

जयनगर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची रंजिनी रत्नाकर और रत्नाकर रघुनाथ के अलावा उनके परिवार के सदस्‍यों ने जब सामने से सुधा मूर्ति को देखा तो उन्‍हें यकीन ही नहीं हो रहा था। उनके देखते ही वो खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। सुधामूर्ति की सादगी और अपनापन देखकर हर कोई प्रभावित हो गया।

रंजिनी रत्नाकर के आग्रह करने पर सुधा मूर्ति ने ना केवल खुशी-खुशी उनके परिवार के संग फोटो खिंचवाई बल्कि उनके साथ आए प्रणवी किरण और सिंधु किरण नाम की दो बेटियों के सिर पर हाथ फेर कर आर्शीवाद भी दिया।

सुधा मूर्ति से मिलने के बाद रंजिनी ने कहा उनको मिलकर लगा ही नही कि हम उन्‍हें पहली बार मिल रहे हैं। इतनी बड़ी हस्‍ती होने के बावजूद वो ऐसे मिली जैसे हमारे परिवार की कोई सदस्‍य हों।

बता दें वोट डालने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा 'मैं हमेशा युवाओं से कहती हूं कि वह बाहर आएं, वोट करेंगे इसके बाद ही आपको बात करने की ताकत मिलती है। बिना वोट किए आपके पास बात करने की ताकत नहीं होती है'।

वहीं उनके पति नारायण मूर्ति ने कहा वोट डालने के बाद कहा 'पहले हम वोट करें इसे बाद ही हम यह कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह बुरा है, लेकिन अगर आप वोट नहीं करते हैं तो आपके पास आलोचना का अधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+