मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन पर एक्ट्रेस महिमा चौधरी का रिएक्शन देख भड़के लोग, देखें Video
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के जाने पर एक्ट्रेस महिमा चौधरी का रिएक्शन देख लोग हुए नाराज, देखें वीडियो
मुंबई, 1 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और फेमस डायरेक्टर प्रोट्यूसर राज कौशल की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। महज 49 वर्ष में राज कौशल की मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा सदमा लगा है। राज कौशल को अंतिम विदाई देने कई कलाकार पहुंचे और कई जानी- मानी हस्तिायों ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी और मंदिरा बेदी को सांत्वना दी। एक्ट्रेस ओर राज कौशल की दोस्त महिमा चौधरी ने भी राज की मौत पर दुख जाताया लेकिन कैमरे के सामने महिमा चौधरी ने ऐसा रिएक्शन दिया जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा और फैंस भड़क उठे हैं।

महिमा चौधरी ने दिया ये रिएक्शन
राज कौशल की खास दोस्त महिमा चौधरी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो की वजह से महिमा टोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो में महिमा कर तो रही हैं दिवंगत दोस्त के बारे में बात लेकिन उनके फेस का एक्सप्रेशन और अंदाज लोगों को पसंद नही आया।

महिला चौधरी ने राज की दिखाई ये फोटो
महिमा राज को अपना करीबी दोस्त बताती है उसी दोस्त की मौत के बारे में महिमा का रिएक्शन लोगों को पसंद नहीं आया। दरअसल, महिमा अपनी बेटी और बेटे के साथ मुंबई की सड़कों पर बुधवार को नजर आईं इसी दिन राज की मौत हुई थी। पैपाराजी ने उन्हें देखकर बच्चों के साथ महिमा की तस्वीर ली और राज कौशल की मौत को लेकर महिमा से फोटोग्राफर ने सवाल पूछे तो उन्होंने अपने फोन में राज कौशल की फोटो दिखाते हुए कहा कि मैं इसे तब से जानती हूं जब ये इतना छोटा था।

महिमा चौधरी ने ऐसा क्या किया जो गुस्साए लोग
महिमा चौधरी ने ये भी कहा कि उन्हें मंदिर और खासकर बच्चों के बारे में सोचकर दुख हो रहा है। उन्होंने का लॉकडाउन खत्म होने पर वो मंदिरा और बच्चों से मिलने जाएंगी। ये बातें कैमरे के सामने करते हुए महिमा मुस्कुराती और पोज देती हुई नजर आ रही हैं जो फैंस को पचा नहीं और लोगों ने इंस्टाग्राम पर महिमा की क्लास लगानी शुरू कर दी।
लोग महिमा चौधरी का वीडियो देख लोगों ने बोली ये बात
वीडियो देखकर लोग महिमा चौधरी को भला बुरा कह रहे है। एक यूजर ने लिखा क्या वाकई ये दुखी है ऐसा तो नहीं लग रहा। हंसकर पोज दे रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा दुख बयां करने से ज्यादा इन्हें फोटो खिंचवाने की चिंता है।












Click it and Unblock the Notifications