भेदभाव से दुखी अखिलेश ने कहा कि ताजमहल भारत का नहीं यूपी का है..
लखनऊ। अभी तक तो यूपी के बाशिंदे अपने नगरी विकास मंत्री आजम खां की ओछी वाणी और अनाप-शनाप बयानों से ग्रसित थे लेकिन अब तो उनके मुखिया अखिलेश यादव पर भी लगता है कि उनका असर आ गया है तभी तो वो बिना सिर-पैर वाली बात करने लगे हैं।
रविवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने यूपी-एनआरआई वेबसाइट का उद्घाटन किया, इस वेबसाइट के जरिये अब सीधे लोग अपनी समस्या मुख्यमंत्री से कह सकेंगे। इस बारे में गुणगान करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के लोग आपको पूरे भारत में मिलेंगे और आप उन्हें आराम से पहचान भी लेंगे क्योंकि यूपी वासी कभी भी अपनी मौलिकता से दूर नहीं होता है।
लेकिन दुख तब होता है जब लोग कहते हैं कि एनसीआर तो दिल्ली का हिस्सा है। अरे यह तो मार्डन यूपी के अंतरगत आता है। मुझे यह समझ में नहीं आता है कि हर कोई कहता है कि दुनिया के सात अजूबों मे से एक मोहब्बत की बेशकिमती इमारत ताजमहल भारत में हैं लेकिन जब यह बात बाहरी लोग कहते हैं तो समझ में आता है लेकिन बुरा तब लगता है जब भारत के ही कुछ महान लोग इस तरह की बेतूकी बातें कहने लगते हैं, अरे ताजमहल तो यूपी का है ना.. तो इसे स्वीकारने में ना जाने लोगों को दिक्कत क्यों होती है?
अभी कुछ दिन पहले आजम खां ने भी ताजमहल को यूपी वक्फ बोर्ड की संपत्ति को सौंपने की बात कही थी, तब भी काफी बवाल मचा था। फिलहाल आप http://www.upnri.com/ पर लांग इन करके अपनी समस्याएं यूपी के आलाकमान के पास दर्ज करा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications