Video: गुजरात में गायिका पर जमकर लुटाए गए नोट, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। गुजरात में एक बार फिर से स्थानीय गायक के उपर रुपए लुटाने का वीडियो सामने आया है। मंगलवार को गुजरात के नवसारी में एक कार्यक्रम के दौरान गायिका राबड़ी पर लोगों ने जमकर नोट लुटाए। इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से गुजरात में होने वाला कार्यक्रम सुर्खियों में है। इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमे गायक पर लाखों रुपए के नोट लोग सबके सामने लुटाते हैं।

gujarat

इससे पहले स्थानीय लोक गायक गुजरात के वलसाड में शनिवार रात धार्मिक गायन की प्रस्तुति दे रहे थे, उस वक्त लोगों ने उनपर जमकर नोटों की बरसात की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार गायक पर तकरीबन 50 लाख रुपए लुटाए गए, जिसके बाद पूरा मामला विवाद में आ गया है।इस कार्यक्रम के दौरान गायक पर 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के नोट लुटाए जा रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि कितनी कीमत की नोंट लुटाई गई हैं, लेकिन जानकारी के अनुसार यह तकरीबन 50 लाख रुपए है।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन आशीष पटेल ने किया था जोकि वलसाड के कलवाड़ा गांव में सरपंच हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन जलराम मानव सेवा ट्रस्ट चैरिटेबल संस्था के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए किया गया था। यह संस्था गुजरात के गांवों में एंबुलेंस की सुविधा पहुंचाने का काम करती है। इससे पहले 2016 में गांधवी के उपर भी 500 रुपए के नोट बरसाने का मामला सामने आया था। जामनगर के लोक दायरो कार्यक्रम के दौरान गायक पर नोट बरसाए गए थे। इस कार्यक्रम के दौरान 4.5 करोड़ रुपए इकट्ठा किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+