कर्नाटक में उच्‍च जाति ने लोगों ने दलित युवक की बेरहमी से की पिटाई, केस दर्ज

कर्नाटक में ऊंची जाति के शख्‍स की बाइक छूने पर दलित युवक की बेरहमी से की पिटाई, केस दर्ज

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा में दलित युवक ने पुलिस स्‍टेशन में एक एफआईआर दर्ज करवाई और उसका आरोप है कि उसने गलती से उच्‍च जाति के आदमी की बाइक को छुआ था जिसके बाद उसके साथ 13 लोगों ने उसकी जबरदस्‍त पिटाई की।

Recommended Video

    Karnataka में बाइक छूने पर गुस्साई भीड़ ने Dalit Man को निर्वस्त्र कर पीटा, FIR दर्ज |वनइंडिया हिंदी
    karnatka

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से लगभग 530 किमी की दूरी पर स्थित विजयपुरा जिले की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में दिख रहा है एक व्यक्ति जो जमीन पर पड़ा हुआ है उसको कुछ लोग लाठी और जूते से पिटाई कर रहे हैं। बेरहमी से पी‍टे जाने के बाद इस युवक ने पुलिस को बताया कि उसे शनिवार को कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने ऊंची जाति से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति की बाइक को छुआ था। केस दर्ज होने के बाद इसके काउंटर में एक केस दर्ज हुआ जिसमें आरोप लगाया कि भीड़ गुस्से में थी क्योंकि उस 32 वर्षीय दलित व्यक्ति ने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील इशारे कर रहा था और पास में ही दो लड़कियां कपड़े धो रही थीं"।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनुपम अग्रवाल ने बताया कि मीनाजी गांव के दलित व्यक्ति पर हमले के बारे में शनिवार को ये रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। उसका आरोप है कि एक अपर कास्‍ट से ताल्लुक रखने वाले व्‍यक्ति और उसके साथियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। मारपीट को लेकर दर्ज पुलिस शिकायत में तेरह लोगों के नाम थे। उनमें से कुछ को बाद में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत SC / ST एक्ट और धारा 143,147, 324, 354, 504, 506, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    वहीं जब एक जांच टीम सोमवार को घटना स्थल पर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि 32 वर्षीय जिस युवक की पिटाई की गई क्योंकि उसने कपड़े उतार दिए और वहां किनारे कपड़े धो रही दो लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। पुलिस अधिकारी अग्रवाल ने कहा कि हमने आईपीसी की धारा 354 के तहत एक काउंटर केस दर्ज किया है। यह क्लिप, ऐसे समय में सामने आया है जब लोगों को कोरोनोवायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इस वीडियो में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। जो एक दूसरे के बहुत करीब खड़े हैं। वीडियो क्लिप में देखे गए अधिकांश लोग मास्क नहीं पहने हुए हैं, उनमें से कुछ दलित व्यक्ति को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और अन्य लोग उसे पीट रहे हैं। बता दें देश में कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन चुका है। कर्नाटक में एक दिन में 4,000 नए संक्रमणों के मामले दर्ज होने के बाद इस राज्य में कुल संक्रमितों की संख्‍या 63,772 पहुंच चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+