कर्नाटक की जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के पैसे-बाहुबल को नकार दिया: पी चिदंबरम
Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस को भारी जीत मिलने से गदगद पी चिदंबरम ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार के पैसे और बाहुबल को नकार दिया है।

Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक में जबरदस्त जीत दर्ज की है। कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है। सभी कार्यकर्ता जीत से गदगद हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कर्नाटक के लोगों को निर्णायक फैसला देने के लिए हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी राज्य विधानसभा के चुनाव से कहीं अधिक था। यह भारतीय संविधान के मूलभूत मूल्यों को बनाए रखने और सर्वोच्चतावादी सिद्धांतों, भेदभाव और पूर्वाग्रहों से होने वाले नुकसान को रोकने को लेकर था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार के पैसे और बाहुबल के सामने खड़ी हो गई है।
उन्होंने देश के बाकी हिस्सों को एक शानदार रास्ता दिखाया है। कर्नाटक अब किसी बाधा के साथ आगे बढ़ेगा। पी चिदंबरम ने कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के योद्धाओं को बधाई दी है। उन्होंन कहा कि सभी ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और विजयी हुए।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर टिकी रही। घर-घर पहुंचकर खूब एकता दिखाने का काम किया। इससे कांग्रेस को जीत दर्ज करने में काफी आसानी हुई। चुनाव परिणाम आने से पहले हर किसी को यही लग रहा था कि उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कहकर बड़ी गलती कर दी है।
लेकिन, कांग्रेस का अभियान मजबूत रहा और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा सरकार को लगातार निशाना बनाने से उसका फायदा हुआ। इसके अलावा कांग्रेस ने दो महीने के प्रचार अभियान के दौरान जो पांच वादे किए थे, वे मतदाताओं के बीच काफी हिट रहे।
यह भी पढ़ें- 'जनता ने नफरत की सियासत को नकार दिया', कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले फारूक अब्दुल्ला














Click it and Unblock the Notifications