फायदे के लिए किसी ने कर लिया सानिया मिर्जा का इस्तेमाल तो बोलीं- नफरत करती हूं ऐसे लोगों से
मुंबई। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। सानिया ने उन लोगों पर अपनी भड़ास निकाली है जो अपने मतलब के लिए दूसरों का प्रयोग करते हैं। सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया है कि '' मुझे झूठ बोलने वालों से ज्यादा उन लोगों ने नफरत है, जो बाकी लोगों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं।'' मंगलवार को ट्वीट करते हुए सानिया ने लिखा कि ''मैं सिर्फ उन्हीं लोगों को नापसंद करती हूं, जो मौकापरस्त होते हैं। जो अपने फायदे के लिए हमेशा आपका इस्तेमाल करना चाहते हों। मुझे झूठ बोलने वालों से भी अधिक इन्हीं तरह के लोगों से नफरत है। दुर्भाग्य है कि इन दोनों ही तरह के लोगों का मुझे सामना करना पड़ता है।'' हालांकि यह साफ नहीं हो सकता है कि सानिया का यह गुस्सा किसपर है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

लोगों ने दी प्रतिक्रिया, सानिया का किया समर्थन
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और सानिया की बात का समर्थन किया। कहा कि यह बिल्कुल सच बात है। विजय शर्मा ने लिखा, "मुझे लगता है कि आज के दौर में हर कोई एक जैसा नहीं है। लेकिन अधिकतर लोग उसी प्रकार (अपने मतलब के लिए दूसरों का इस्तेमाल करने वाले) के हैं।" इमान फातिमा बोलीं, "और यह आज कल की सच्चाई है।" बता दें कि इससे पहले, सानिया एक टीवी कर्मशियल में नजर आई थीं। पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक भी उस विज्ञापन में उनके साथ थे। सानिया की छवि इस विज्ञापन में कथित तौर पर थोड़ी हल्की दिखाई गई थी, जिस पर भारतीय फैंस को झटका लगा था।

क्या दिखाया गया था विज्ञापन में
विज्ञापन में एक पार्टी के लिए शोएब सानिया को एप्रिन देते हुए उन्हें अपने दोस्तों के लिए खाना बनाने को कहते हैं। सानिया ऐसा करती हैं और बाद में उन्हीं बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती भी नजर आती हैं। इस पूरे ऐड में शोएब को तो स्टार क्रिकेटर की तरह दिखाया गया है, लेकिन सानिया इतनी बड़ी टेनिस स्टार हैं, इसकी झलक कहीं नहीं मिलती। दरअसल, इस ऐड को पाकिस्तान में चल रही क्रिकेट लीग से जो़ड़कर रिलीज किया गया है क्योंकि शोएब PSL के स्टार खिलाड़ी हैं।

हर मुद्दे पर जवाब देती हैं सानिया मिर्जा
31 साल की सानिया मिर्जा ने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था और 17 साल में प्रोफेशनल टेनिस में उतर गई थीं। सानिया की इमेज बोल्ड लड़की की है। चाहें विवाद मुस्लिम होकर टेनिस कोर्ट पर छोटी स्कर्ट पहनने का रहा हो या फिर पाकिस्तानी से शादी करने का, सानिया ने हर मुद्दे पर हमेशा बेहद करारा जवाब देकर आलोचकों का मुंह बंद किया है। फिलहाल सानिया तेलंगाना राज्य की ब्रांड एंबेसडर होने के साथ ही साउथ एशिया की यूएन वुमन गुडविल एंबेसडर भी हैं। वो एडिडास और वॉलिनी जैसे ब्रांड भी एंडोर्स कर रही हैं।
-
Chat Viral: 'परमिशन मांग रहे हो या बता रहे हो', बीमार एम्प्लॉई की छुट्टी पर मैनेजर की डिमांड सुन भड़के यूजर्स -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications