'लोग मार्केट में सामान खरीदते हैं, BJP विधायक खरीदती है' विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर बरसे हेमंत सोरेन

झारखंड में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

रांची, 05 सितंबर: झारखंड में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को खरीदने के बारे में बीजेपी बात करती है। आज मैं उन्हें अपनी ताकत दिखाऊंगा। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोग मार्केट में सामान खरीदते हैं, लेकिन बीजेपी विधायक खरीदती है।

हेमंत सोरेन

भाजपा के नीलकंठ मुंडा ने पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों का मानना ​​है कि सरकार डर में है। कहा कि विपक्ष, न्यायपालिका या राज्यपाल में से किसी ने भी विश्वास मत नहीं मांगा, फिर यह डर क्यों? विश्वास प्रस्ताव दिखाता है कि सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

हेमंत सोरेन के सामने लगातार परेशानी

हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल 25 अगस्त को एक पत्थर खनन पट्टा आवंटित करने के मामले में दोषी पाया गया था। चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत विधायक के रूप में उनकी अयोग्यता की सिफारिश की थी। हालांकि राज्यपाल ने अभी तक इस मुद्दे पर अपने आदेश की आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

राज्यपाल से की थी मुलाकात

वहीं, इससे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधानसभा की सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा था, ऐसे में उनके मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर सवाल खड़ा है। सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश की सरकार को गिराने की साजिश रच रही है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में सूखे की स्थिति की समीक्षा के लिए हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, किसान और मजदूरों को दी राहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+