नितिन गडकरी ने माना कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं लोग, समस्या का बताया समाधान

नई दिल्ली, जुलाई 12। देश की जनता पर इन दिनों कमरतोड़ महंगाई की मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आम लोगों की सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से ना सिर्फ आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है बल्कि अन्य चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है, जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। इस बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी माना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नितिन गडकरी ने लोगों को एक समाधान बताया है।

Nitin Gadkari

LNG और CNG का उपयोग करें लोग- नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा है कि लोगों को अब पेट्रोल और डीजल की जगह वैकल्पिक ईधनों का उपयोग करना चाहिए। रविवार को नागपुर में देश के पहले कमर्शियल तरल प्राकृतिक गैस (LNG) फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन करने पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि लोग LNG, CNG या एथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करें, तभी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। नितिन गडकरी ने कहा कि एथेनॉल का इस्तेमाल करने से पेट्रोल के मुकाबले कम से कम 20 रुपये प्रति लीटर बचाया जा सकता है।

फ्लेक्स-फ्यूल को लेकर पॉलिसी लेकर आएंगे- नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय जल्द ही फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के लिए एक पॉलिसी की घोषणा कर सकता है, जो ऑटोमोबाइल निर्माताओं को उनका उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। ये इंजन एक से अधिक ईंधन और ईंधन के मिश्रण पर भी चल सकेंगे। इसका मतलब है कि इन ईंजनों पेट्रोल और डीजल के अलावा LNG-CNG और एथेनॉल का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

कच्चे तेल के आयात को टक्कर देंगे स्वदेशी ईंधन

नितिन गडकरी ने कहा कि एथेनॉल, मेथनॉल और बायो-सीएनजी जैसे स्वदेशी ईंधन कच्चे तेल के आयात को कड़ी टक्कर देंगे। साथ ही ये लोगों के लिए काफी सस्ता भी होगा। यही तरीका है कि कच्चे तेल में होने वाली बढ़ोतरी की वजह से लोगों को फिर ईंधन के महंगे होने की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नितिन गडकरी ने LNG के इस्तेमाल पर दिया जोर

नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने सरकार से पेट्रोलियम और नैचुरल गैस सेक्टर में निजीकरण की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को बातचीत के लिए बुलाया है। गडकरी ने बताया कि हम लोग LNG का आयात भी कर सकते हैं, क्योंकि देश में स्वच्छ ईंधन की काफी ज्यादा मांग है. पूरी दुनिया में इन दिनों LNG की मांग बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+