गिरिराज बोले नरेंद्र मोदी को रोकने वालों का मक्का मदीना पाकिस्तान में

Giraj Singh
पटना। नरेंद्र मोदी की भक्ती में चूर भारतीय जनता पार्टी के नेता अब मोदी के ख‍िलाफ एक शब्द भी नहीं सुनने को तैयार हैं। नौबत यहां तक आ गई कि बिहार में एक भाजपा नेता ने कह दिया कि जो लोग मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के प्रयास कर रहे हैं, आने वाले दिनों में उनकी जगह पाकिस्तान में होगी।

शनिवार की शाम भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने झारखंड में एक रैली के दौरान कहा, "जो लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, उनके लिये भारत में कोई जगह नहीं है, आने वाले समय में उनकी जगह पाकिस्तान में होगी।" गिरिराज ने कहा कि पाकिस्तान परस्त लोग हैं जो मोदी को रोकना चाहते हैं। वो वही लोग हैं जिनका मक्का मदीना पाकिस्तान है, राजनैतिक मक्का मदीना पाकिस्तान है। ये लोग नहीं चाहते कि पाकिस्तान भारत के सामने घुटने टेके। इससे पहले दुमका में भी एक रैली में गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं, सरकार बनने पर हम उनको पाकिस्तान भेज देंगे।

गिरिराज ने यह बात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की मौजूदगी में कही। वो गडकरी जिन्होंने कहा था कि बिहार के खून में ही जातिवाद है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनका आशय बिहार राजनीति से था, बिहार से नहीं।

वैसे चुनाव के इस दौर में वोट के लिये नेता किसी भी हद तक गिरने को तैयार हैं। हाल ही में मुलायम सिंह का बलात्कारियों को समर्थन और फिर अजीत पवार का यह कहना कि जो कोई भी व्यवधान डालने के प्रयास करेगा वो उसका पानी का कनेक्शन काट देंगे, ओछी राजनीति के परिचायक हैं। व्यवधान से तात्पर्य है जो सुप्रिया सुले को वोट नहीं देगा। इससे पहले आजम खां ने कहा कि कारगिल पर फतह हासिल करने वाले मुसलमान ही थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+