पेमा खांडू बनें अरुणाचल के नए CM,सबसे युवा मुख्यमंत्री का खिताब
नयी दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट अब खत्म हो चुका है। अरुणाचल को सरकार के साथ-साथ नया मुख्यमंत्री भी मिल गया है। पेमा खांडू अरुणाचल के नए मुख्यमंत्री बनें हैं। रविवार दोपहर 12 बजे उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

36 साल पेमा ने नबाम तुकी की जगह मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे पेमा पहले पर्यटन मंत्री थी। वो उन 20 बागी विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने नाबाम के खिलाफ आवाज उठाई थी।
बागी विधायकों की बदौलत ही उन्हें सत्ता हाथ लगी है। राज्यपाल से मुलाकात कर पेमा ने बहुमत का आंकड़ा उनके सामने पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिया और वापसी करने वाले बागियों को मिलाकर कांग्रेस के पास अब 45 विधायकों की ताकत है। मुख्यमंत्री पद को संभालने के साथ ही पेमा देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications