एक्टर पर्ल वी पुरी पर रेप का आरोप: पीड़ित बच्ची की मां का सामने आया बयान, कहा- खामोशी को कमजोरी ना समझें

एक्टर पर्ल वी पुरी पर रेप का आरोप: पीड़ित बच्ची की मां का सामने आया बयान, कहा- खामोशी को कमजोरी ना समझें

नई दिल्ली, 08 जून: टीवी एक्टर और नागिन-3 सीरियल से फेमस हुए पर्ल वी पुरी को वालिव पुलिस ने 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। 04 जून को वालिव पुलिस स्टेशन ने 2019 के नाबालिग बलात्कार मामले में पॉस्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) एक्ट के तहत अभिनेता पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया था। पर्ल वी पुरी फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अभिनेता का सपोर्ट किया है और उनके निर्दोष बताया है। एकता कपूर, अनीता हंसदानी, निया शर्मा, सुरभि ज्योति और करिश्मा तन्ना, दिव्या कुमार खोसला समेत कई टीवी सेलेब्स ने पर्ल वी पुरी का समर्थन किया है। इन लोगों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता के आपस के झगड़ों की वजह से पर्ल को झूठा फंसाया गया है। अस इस पूरे मामले पर पीड़िता की मां, जो कि एक एक्ट्रेस भी है, उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल वी पुरी और पीड़िता की मां 2019 में आए एक टीवी शो में एक साथ काम करते थे।

पीड़िता की मां बोली- खामोशी को कमजोरी ना समझें

पीड़िता की मां बोली- खामोशी को कमजोरी ना समझें

पीड़िता की मां ने सोशल मीडिया पर चल रही कहानी का अपना पक्ष साझा कर खबरों को उल्टा कर दिया है। पीड़िता की मां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार (08 जून) को एक पोस्ट किया। पीड़िता की मां ने लिखा, ''बहुत सारे लोग फोन कर रहे हैं और मुझे मीडिया में आकर बोलने के लिए कह रहे हैं। मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी नहीं समझिए। न्यायपालिका में मेरे सम्मान और विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। बहुत से लोगों ने सार्वजनिक रूप से मेरा और मेरी बेटी का उपहास करना चुना है, कानून जिसकी अनुमति नहीं देता है।''

बच्ची की पहचान उजागर करने पर भड़की पीड़िता की मां

बच्ची की पहचान उजागर करने पर भड़की पीड़िता की मां

पीड़िता की मां ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, ''पीड़ितों के नाम को सार्वजनिक करना अपराध है। मैं चुप रहना पसंद करती हूं क्योंकि मैं मामले में शिकायतकर्ता नहीं हूं। जो सच है वह सामने आएगा। मामला विचाराधीन है और इसलिए मैं किसी से बात नहीं कर रही हूं क्योंकि हिरासत का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और यह मेरा सभी से अनुरोध है कि कृपया कानूनी व्यवस्था का मजाक न बनाएं क्योंकि मैंने संबंधित अधिकारियों को अपना बयान दिया है। सच्चाई की जीत होने दो।''

पीड़िता की मां की दोस्त ने पर्ल वी पुरी को किया सपोर्ट

पीड़िता की मां की दोस्त ने पर्ल वी पुरी को किया सपोर्ट

पीड़िता की मां कोई और नहीं बल्कि एक शो में पर्ल की को-स्टार रह चुकी हैं। इस बीच पीड़िता की मां की दोस्त ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीड़िता की मां की दोस्त ने पीड़िता के पिता को मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा है कि वह और पीड़िता की मां पर्ल को सपोर्ट करती हैं। उसने कहा कि उसकी दोस्त को "आपके समर्थन की पूरी तरह से जरूरत है क्योंकि वह खुद पर्ल पुरी का समर्थन करती हैं क्योंकि पर्ल निर्दोष है।"

दोस्त ने कहा, "यह (पीड़िता की मां) उनके पति द्वारा लिखी गई अब तक की सबसे सस्ती पटकथाओं में से एक है। मैं आप सभी से अनुरोध करूंगी कि कृपया उसको और पर्ल वी पुरी को न्याय दिलाने के लिए समर्थन करें।"

दोस्त का दावा- पीड़िता की मां पर्ल वी पुरी को मानती हैं निर्दोष

दोस्त का दावा- पीड़िता की मां पर्ल वी पुरी को मानती हैं निर्दोष

पीड़िता की मां की दोस्त ने ये भी दावा किया है कि उसने पीड़िता की मां से बात की थी, जिसने उसे बताया कि वह पर्ल वी पुरी निर्दोष है और उसे उसके पति ने उसे फंसाया है।

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नाबालिग के पिता यह साबित करना चाहते थे कि उनकी पत्नी एक कामकाजी महिला है और बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। इसलिए वह झूठी कहानी गढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+