महबूबा की पार्टी PDP को झटका, संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग ने पार्टी से दिया इस्तीफा: रिपोर्ट

महबूबा की पार्टी PDP को झटका, संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग ने पार्टी से दिया इस्तीफा: रिपोर्ट

श्रीनगर: Muzaffar Hussain Baig resigned PDP: महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDA) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग (Muzaffar Hussain Baig) ने शनिवार (14 नवंबर) को पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा ने इस खबर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिर जम्मू कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद (DDC)चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर नाराज थे। सूत्रों ने दावा किया है कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को मुजफ्फर हुसैन बेग ने अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: PDP को झटका, संस्थापक सदस्य Muzzafar Hussain Beigh ने छोड़ी पार्टी | वनइंडिया हिंदी
    Muzaffar Hussain Baig

    मुजफ्फर हुसैन बेग ने नहीं दिया कोई बयान

    कुछ नेताओं ने कहा है कि मुजफ्फर हुसैन बेग ने पार्टी से छोड़ने की बात को महबूबा मुफ्ती को भी बताया है। हुसैन बेग PDP के फाउंडर सदस्य में से एक हैं और वह साल 1998 के साथ पार्टी से जुड़े हुए हैं। हालांकि मुजफ्फर हुसैन बेग की ओर से पार्टी छोड़ने की बात पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    किस लिए पार्टी से नाराज हैं मुजफ्फर हुसैन बेग

    समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फर हुसैन बेग के एक करीबी नेता ने कहा है कि पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (PAGD) द्वारा सीट साझाकरण समझौते के लिए कोई राय नहीं दी थी। PAGD के अध्यक्ष नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला हैं, जिन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि ठबंधन संयुक्त रूप से डीडीसी चुनाव लडेंगी। इस गठबंध की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती है। PAGD मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का एक समामेलन है, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और CPI (M) शामिल हैं।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिर गुपरकर समझौते के तहत हुए सीट बंटवारे, खासतौर पर उत्तर कश्मीर में सीट बंटवारे को लेकर मुजफ्फर हुसैन बेग नाखुश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+