शरद पवार ने मानी हार, लेकिन EVM को लेकर ये कह दिया
नई दिल्ली- एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने लोकसभा चुनावों में एनडीए (NDA) से हार कबूल ली है। लेकिन ईवीएम (EVM) को लेकर उनका संदेह खत्म नहीं हो पाया है।

एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा है कि, "मैं जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं, लेकिन यह भी सच है कि लोगों को ईवीएम को लेकर संदेह था। कांग्रेस ने राजीव गांधी के समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन तब किसी ने चुनाव पर संदेह नहीं किया, जब अटल बिहारी वाजपेयी जीते तब भी नहीं।"
दरअसल, 2014 में एनसीपी (NCP) को लोकसभा की 6 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार के 3.30 बजे दिन तक के रुझानों में वह भी घटकर 4 ही होती दिख रही है, यानी उसे 2 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। दिलचस्प बात ये है कि गैर-मोदी सरकार बनवाने की कवायद में हाल के दिनों में शरद पवार (Sharad Pawar)बहुत ज्यादा एक्टिव थे। उनकी पार्टी की ओर से उन्हें भी पीएम पद का दावेदार भी बताया जा चुका था।
खुद पवार ने गैर-मोदी सरकार बनवाने के फॉर्मूले को लेकर चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की थी। यह भी दिलचस्प बात है कि देश की जनता के जिस मूड को वो नहीं भांप पाए, वह उनसे पहले और राजनीति में काफी नए वाईआरएस कांग्रेस के चीफ जगन मोहन रेड्डी को लग गई थी। शायद इसलिए जब कुछ दिन पहले पवार ने उन्हें दिल्ली की बैठक में आने के लिए फोन पर बात करनी चाही, तो उन्होंने पवार का कॉल लेने तक से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications