'चुनाव लड़ना तय है, ये फाइनल कर चुका हूं...पर अभी...', वायरल हुआ पवन सिंह का नया वीडियो, फैंस हो गए खुश

Pawan Singh Lok Sabha Election: भोजपुरी सुपस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में पवन सिंह को आसनसोल से सीट देने की धोषणा की थी।

आसनसोल सीट पर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद पवन सिंह का अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पवन सिंह दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव-2024 लड़ना तो तय है। वो चुनाव जरूर लड़ेंगे। पवन सिंह ने किस सीट से चुनाव लड़ना है, इसपर भी प्रतिक्रिया दी है।

Pawan Singh Lok Sabha Election

पवन सिंह बोले- 'चुनाव लड़ना तो तय है'

पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, ''चुनाव लड़ना तय है, ये तो फाइनल है...पर अभी सीट तय नहीं है। अभी डिसाइड नहीं किया है मैंने कि कहां से चुनाव लड़ूंगा। ये तय कर लिया हूं कि चुनाव लड़ूंगा। उसको कोई रोक नहीं सकता है।''

रिपोर्ट के मुताबिक टिकट कटने के बाद पवन सिंह भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से भी मिले हैं। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि, ''देखिए, जो भी होगा अच्छा होगा।''

किस सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? अब खुद दिया जवाब

कहां से चुनाव लड़ेंगे इसपर पवन सिंह ने कहा है कि, 'अब ये आने वाला समय बताएगा। कुछ भी होगा, हम आप लोगों से शेयर जरूर करेंगे। अभी मुझे थोड़ा वक्त दीजिए।' पवन सिंह बिहार की आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

अब पवन सिंह ने कहा- 'मां से वादा किया हूं... चुनाव लडूंगा...'

पवन सिंह ने 13 मार्च को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा, ''मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।''

पवन सिंह ने 3 मार्च को भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को टैग करते हुए ट्वीट कर कहा था कि, ''भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।''

पवन सिंह के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस निराश हो गए थे। हालांकि अब इस वायरल वीडियो और नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह के फैंस खुश हुए हैं। वो ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर पर पवन सिंह पिछले 24 घंटों से टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+