अमित शाह से पवन कल्याण ने की मुलाकात, बीजेपी और जनसेना के बीच सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और जन सेना के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की चर्चा की।

बता दें तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण ने तेलंगाना में 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं एनडीए गठबंधन में शामिल पवन कल्याण की जनसेना पार्टी से तेलंगाना चुनाव में भाजपा समर्थन चाह रही हैं। इस संबंध में तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने पवन कल्याण से दोनों दलों के बीच सीटों के बंटरवारे को लेकर मुलाकात की थी क्योंकि उन्होंने पहले घोषणा की थी कि वे सहयोगी के रूप में चुनाव में उतरेंगे।
अमित शाह और पवन कल्याण के बीच बैठक लगभग 40 मिनट तक चली। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेलंगाना में पवन कल्याण ने अपने उम्मीवारों के लिए कुछ सीटों की डिमांड की हैं।
गौरतल है कि आंध्र प्रदेश में जनसेना पार्टी ने टीडीपी से गठबंधन कर लिया है और आगामी चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने संयुक्त प्रचार अभियान करने का ऐलान कर दिया है।
वहीं ये भी अटकलें हैं कि भाजपा नहीं चाहती कि पवन कल्याण की जेपीएस आगामी तेलंगाना चुनाव में अपना कोई उम्मीदवार उतारे और इस चुनाव में केवल भाजपा का समर्थन करें। हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर शाह और पवन कल्याण के बीच क्या तय हुआ है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
वहीं तेलंगाना के भाजपा नेताओं ने बताया अमित शाह 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सूर्यापेट शहर में आयोजित होने वाली 'जन गर्जना सभा' सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और अन्य राज्य नेता बैठक में भाग लेंगे। अक्टूबर महीने में तेलंगाना में अमित शाह द्वारा की जा रही ये दूसरी सार्वजनिक बैठक है। इससे पहले शाह ने तेलंगाना विधान सभा चुनाव से पहले हैदराबाद में भाजपा की एक विशाल सार्वजनिक जनसभाा को संबोधित किया था।












Click it and Unblock the Notifications