'राजनेता आते-जाते रहते है, सनातन धर्म कायम रहता है', पवन कल्याणा ने उदयनिधि स्टालिन को लिया आड़े हाथ
Pawan Kalyan News: 'राजनेता आते-जाते रहते है लेकिन सनातन धर्म कायम रहता है...' यह बात आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों लेते हुए की। दरअसल, कुछ दिनों पहले उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले उदयनिधि स्टालिन ने कथित तौर पर सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी। साथ ही, सुझाव दिया था कि इसे "पूरी तरह से मिटा दिया जाना चाहिए"। उनकी इस विवादित टिप्पणी पर पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।

उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर अब पवन कल्याण ने कहा, 'आप जैसे राजनेता आते-जाते रहते हैं, लेकिन सनातन धर्म शाश्वत रहेगा।'इस दौरान पवन कल्याण ने सनातन धर्म को बदनामी और हमलों से बचाने के लिए एक राष्ट्रीय कानून लाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर "सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड" की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।
दरअसल, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण गुरुवार 03 अक्टूबर को तिरूपति वाराही पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'सनातन धर्म की रक्षा करने और इसकी मान्यताओं को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय अधिनियम की आवश्यकता है।'
इस अधिनियम को तुरंत लागू किया जाना चाहिए और पूरे भारत में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। इस अधिनियम के कार्यान्वयन की देख-रेख के लिए राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर एक 'सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड' की स्थापना की जानी चाहिए। इस बोर्ड और इसकी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए वार्षिक निधि आवंटित की जानी चाहिए।'
इतना ही नहीं, पवन कल्याण ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने या उसके खिलाफ नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों या संगठनों के साथ असहयोग किया जाना चाहिए। मंदिरों में चढ़ावे और प्रसाद में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सनातन धर्म प्रमाणन लागू किया जाना चाहिए।
पवन कल्याण ने कहा कि मैं सनातन धर्म के लिए सब कुछ त्याग दूंगा। मैं सनातन धर्म का पालन करता हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। दरअसल, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसादम (लड्डुओं) में पशु की चर्बी मामले में डिप्टी CM पवन कल्याण की 11 दिन की प्रायश्चित दीक्षा जारी है।
पवन प्रायश्चित के तहत 1 अक्टूबर से तीन दिनों के लिए तिरुपति मंदिर यात्रा पर हैं। वे 3 अक्टूबर तक चप्पल या जूता नहीं पहनेंगे। उन्होंने 1 अक्टूबर की देर रात तिरुमाला पहुंचने के बाद तिरूपति के अलीपिरी के रास्ते करीब 3500 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ीं। फिर गायत्री निलयम गेस्ट हाउस में रात गुजारी।












Click it and Unblock the Notifications